ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
पंजाब

पंजाब में Love Marriage पर लग गई पूरी तरह पाबंदी! लिया गया Shocking फैसला

बठिंडा :  बठिंडा जिले के गांव कोटशमीर में पंचायत ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए प्रेम विवाह पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पंचायत द्वारा पास किए गए प्रस्ताव के अनुसार, अगर गांव का कोई लड़का या लड़की आपसी सहमति से प्रेम विवाह करता है, तो न सिर्फ उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं होगी बल्कि उनके परिवार को भी गांव से बाहर कर दिया जाएगा। पंचायत का कहना है कि ऐसे रिश्तों से समाज में गलत संदेश जाता है और ये विवाह कभी भी पूरी तरह सफल नहीं होते, इसी वजह से यह फैसला लेना मजबूरी बन गया।

गांव में सहमति का माहौल
इस फैसले को लेकर गांव में पूरी सहमति है। पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम पारंपरिक रिश्तों और सामाजिक ढांचे को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। पंचायत ने साफ कर दिया है कि गांव की परंपराओं की अवहेलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा फैसला सामने आया हो। इससे पहले भी पंजाब और हरियाणा के कई गांवों में पंचायतों ने प्रेम विवाह पर रोक लगाने के फैसले लिए हैं। हालांकि, इन फैसलों को लेकर अक्सर कानूनी और मानवाधिकारों के मुद्दे खड़े होते रहे हैं।

प्रशासन का रुख क्या होगा?
कोटशमीर पंचायत का यह फैसला जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या यह फैसला कानूनी रूप से टिक पाएगा, यह आने वाला समय बताएगा।

खास बातें:
गांव कोटशमीर में प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों पर रोक
उल्लंघन करने वालों को गांव से बाहर निकालने का एलान
सामाजिक परंपराओं की रक्षा के नाम पर लिया गया फैसला
क्या यह कदम समाज में शांति बनाए रखेगा या विवादों की वजह बनेगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा।

Related Articles

Back to top button