ब्रेकिंग
Bad Cholesterol Causes: बैड कोलेस्ट्रॉल को न समझें मामूली, ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको दिल का मरीज;... Makrana News: नागौर में भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा, ढहीं मकराना की 12 मार्बल खदानें; जाखली मार्ग प... Rajasthan Crime News: जयपुर में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला रूबिया, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन ... Amarnath Yatra 2026 Resumed: 6 दिनों के इंतजार के बाद अमरनाथ यात्रा फिर शुरू; भगवती नगर से 6,269 तीर... NEET Paper Leak News: वांगचुक का अनशन खत्म, CJP से बातचीत; NEET धांधली रोकने को फास्ट ट्रैक कोर्ट और... Mohan Bhagwat News: 'युवाओं को अब आदेश नहीं दे सकते, उनसे संवाद जरूरी', दिल्ली में बोले संघ प्रमुख म... Sonam Wangchuk News: '26 दिन अनशन के बाद भी ईमानदारी का सबूत दूं?' सरकार से डील के आरोपों पर भड़के स... UP Crime & Tragedy Update: बदायूं में विदाई के कुछ घंटे बाद ही उजड़ा दुल्हन का सिंदूर, जहरीले सांप क... Piyush Goyal Deepfake Video: कॉकरोच जनता पार्टी पर बयान का AI वीडियो वायरल, पीयूष गोयल बोले- 'फर्जी ... Weather Update Today: दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत...
मध्यप्रदेश

मैहर : खदान में भरे पानी में डूबने से दो बहनों की मौत, परिवार में छाया मातम

मैहर : मध्यप्रदेश के मैहर जिले में खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। नादन देहात पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के बठिया गांव में कल शाम खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। दोनों की पहचान गांव की ही रहने वाली पुष्पा (6) और प्राची (4) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें अपने घर के पीछे बनी खदान में नहा रही थी। खेल-खेल में दोनों बहनें गहराई में उतर गईं और डूब गईं। काफी देर तक बच्चियों जब नजर नहीं आई तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरु की। ग्रामीणों को जब यह पता चला कि वे खदान की ओर गई थीं, तो स्थानीय युवकों ने फौरन पानी में गोता लगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए। हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पिता पिंटू कोल का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी केएस बंजारे टीम के साथ पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Related Articles

Back to top button