ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
महाराष्ट्र

रास्ते में छात्रा को रोका, गले पर चाकू रख बोला- चीर दूंगा इसका गला… सनकी आशिक की करतूत-

महाराष्ट्र के सातारा जिले के करंजे इलाके से सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया. यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को पहले तो किडनैप किया और फिर चाकू से उसपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस के जवानों ने साहस और सूझबूझ दिखाकर छात्रा की जान बचा ली. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस बहादुरी से छात्रा को बचाती हुई नजर आ रही हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक छात्रा के पीछे कई दिनों से पड़ा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था. सोमवार दोपहर जब छात्रा स्कूल से लौट रही थी, तभी युवक ने उसके गले पर चाकू रख दिया और खुलेआम जान से मारने की धमकी देने लगा. यह सब देखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. उन्होंने आरोपी युवक को समझाते हुए छात्रा को छोड़ने की बात कहीं, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी.

लोग बनाते रहे वीडियो

वह छात्रा को पकड़कर लगातार उसकी गर्दन के पास चाकू लहरता रहा. इस बीच लोग वीडियो बनाते हुए मदद की गुहार लगाते रहे. युवक के हाथ में चाकू देखकर कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत सातारा शहर पुलिस स्टेशन को तत्काल घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस जवान सागर निकम, धीरज मोरे, उमेश आडगळे और अमोल इंगवले मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने बचाई छात्रा की जान

उन्होंने बिना समय गंवाए योजनाबद्ध तरीके से युवक को घेरकर चाकू छीन लिया और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा है. उसके खिलाफ पहले से छेड़छाड़ और पीछा करने की शिकायत दर्ज होने की बात भी सामने आ रही है. आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

पुलिस ने समय रहते छात्रा की जान बचा ली, नहीं कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. इस घटना ने इलाके में डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे मामलों में पहले ही सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कोई मानसिक रूप से बीमार युवक इस हद तक न पहुंच सके. इसी तरह की एक घटना एमपी के बुरहानपुर जिले से सामने आई थी, जहां एक सरफिरे आशिक ने नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी.

नर्स की बेरहमी से हत्या

आरोपी ने जिस समय इस घटना को अंजाम दिया मृतका अस्तपाल में मौजूद थी. यह घटना 27 जून दोपहर 3 बजे की है. संध्या नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग ले रही थी. इस बीच आरोपी अस्पताल में चाकू लेकर घुस आया और फिर उसने कुर्सी पर बैठी संध्या के साथ मारपीट करते हुए उसका बेरहमी से गला रेत दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button