ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

इंदौर में मूसलाधार बारिश, निचली बस्तियों में जल भराव, मुख्य सड़क से लेकर कॉलोनी में भरा पानी

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कल शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला आज भी लगातार जारी है। सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शहर की निचली बस्तियों में भी जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।

कई इलाकों में घरों के भीतर तक पानी घुसने लगा है, जिससे स्थानीय रहवासी परेशान हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसको लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि नगर निगम की टीमों को जल निकासी के काम में लगाया गया है।

मौसम विभाग ने अगले कई घंटों में और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। लेकिन नगर निगम का अमला पूरी तरह से मैदान में तैनात है और जलजमाव वाले इलाकों से जल निकासी का काम लगातार किया जा रहा है। गौरतलब है कि इंदौर में लम्बे समय बाद हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है तो वहीं जलजमाव और ट्राफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें और भी अधिक बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button