ब्रेकिंग
Divyanka Tripathi Motherhood: शादी के 10 साल बाद मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी; जुड़वा बेटों की पहली झल... ICC Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप में प्राइज मनी का बड़ा ऐलान; विजेता को मिलेंगे 2... Khagaria News: खगड़िया में आसमानी बिजली का कहर; खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत Weather Alert: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट; जानें कब तक दस्तक देगा मानसून... Boeing 787 Mystery: अहमदाबाद विमान हादसे के पीछे क्या थी तकनीकी खराबी? कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का सबसे ... Delhi Coaching Centers News: कोचिंग संस्थानों के लिए कड़े नियम; दिल्ली सरकार लाएगी व्यापक नियामक ढांच... Begusarai Road Accident: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा; मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों और चालक की दर्दनाक ... Delhi Fire News: तुगलकाबाद की बिल्डिंग में लगी भीषण आग; पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बनीं मौत का कारण, 3... Varanasi News: नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार; प्रेगनेंसी छिपाने के लिए खिलाई थी... Kota Mahant Murder Case: चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा; संपत्ति के विवाद मे...
पंजाब

नशा तस्कर के घर का मंजर देख पुलिस के उड़े होश, हाथ लगी बड़ी सफलता

अबोह: नगर थाना नं 1 की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने तहसील परिसर में नशे के टीके सहित पकडे़ एक युवक की निशानदेही पर एक नशा तस्कर के घर से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, व विदेशी करंसी बरामद की। गत दोपहर तहसील परिसर में कुछ लोगों ने गाड़ियों के निकट एक युवक को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा उन्होंने सोचा कि रोज की भांति कोई चोर बाइक चुराने का प्रयास कर रहा होगा। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो एक युवक नशे की सरिंज छोड़कर भागने लगा जिसे उक्त लोगो ने काबू कर वकील भाईचारे को सूचित किया। जिस पर समाज सेवी लक्की वैयर ने अन्य वकीलों की मदद से उसे काबू कर अपने कैबिन में ले गए और समाज सेवी राजू चराया व पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर राजू चराया, शंटी, सोनू स्वामी, पुनीत अरोड़ा व पुलिस के ए.एस.आई. गुरमेल सिंह, काला सिंह, बबलू पहुचे और युवक से पूछताछ की जिसने अपनी पहचान ठाकर आबादी निवासी के तौर पर बताई। पुलिस द्वारा पूछने पर उसने बताया कि धर्म नगरी गली नंबर 9 के एक सन्नी नामक युवक से नशा लाता है। इसके बाद समाज सेवकों ने पुलिस से उकत युवक के माध्यम से नशा तस्कर पर कार्रवाई करने की मांग की जिस पर समाज सेवक उसे अपनी गाड़ी में ले गए और उक्त मोहल्ले में ले जाकर नशा तस्कर का घर पूछा जिसने गाड़ी में ही इशारा कर पुलिस को सन्नी के बारे में बताया।

इधर पुलिस टीम ने जब सन्नी के घर जाकर दबोचा तो पाया कि उसके घर में काफी नशे का सामान था जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी को सूचना दी जिस पर एस.एच.ओ. परमजीत अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे घर के हर कमरे के बिस्तरो, बर्तनों, व अन्य जगहों से भारी मात्रा में नशीली गोलियां, इंजेक्शन की शीशियां व नई सरिंजे बरामद हुई। सन्नी के घर से भारतीय करंसी के साथ साथ विदेशी डालर भी मिले। सख्ती से पूछने पर सन्नी ने बताया कि वह यह सब ऑनलाइन मंगवाता था। जिस पर पुलिस ने करीब डेढ घंटे तक पूरे घर को खंगाला और बरामद हुए नशीले पदार्थों सहित उसे अपने साथ थाने ले गए।

मोहल्लावासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर बड़ी राहत महसूस करते हुए कहा कि उक्त युवक और उसकी बुजुर्ग मां पिछले काफी समय से नशा तस्करी कर रहे हैं। जिनके कारण उनके मोहल्ले के 3 युवकों की मौत हो चुकी है। लेकिन मोहल्ले के लोग इनकी धमकियों के कारण कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। इधर थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने कहा कि पकडे़ हुए युवक को अदातल में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button