ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

मोदी ने लिया नाम तो ट्रंप पूरी सच्चाई बोल देगा… राहुल गांधी ने कहा- वो अभी ट्रेड डील में भी दबाएगा

ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए सीजफायर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार हमला बोलते रहे हैं. उन्होंने कल लोकसभा में कहा था कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान साफ तौर पर यह नहीं बोल सके कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मध्यस्थता संबंधी दावा झूठा है. आज फिर पीएम पर हमला करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएम मोदी, ट्रंप का नाम नहीं ले पा रहे क्योंकि उन्हें डर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरा सच बता देंगे.

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज बुधवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि पीएम मोदी ने मध्यस्थता संबंधी दावा करने के मामले में राष्ट्रपति ट्रंप का नाम नहीं लिया क्योंकि उन्हें यह पता है कि अगर वह ऐसा करते हैं ट्रंप सारी सच्चाई सामने रख देंगे. सबको मालूम है कि क्या हुआ है.

ट्रंप पूरी सच्चाई बता देंगेः राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने कहा, “पीएम मोदी ने यह नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. सबको मालूम है कि क्या हुआ है. वह बोल भी नहीं पा रहे, जबकि यही वास्तविकता है. अगर पीएम ने बोल दिया, वह (ट्रंप) खुलकर बोल देंगे और पूरी सच्चाई रख देंगे. इसलिए (मोदी) कुछ नहीं बोल रहे हैं.”

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “अभी वह (ट्रंप) हमसे व्यापार समझौता चाहते हैं. वहां (ट्रंप) दबाएंगे. आप देखना कि कैसा व्यापार समझौता होता है.”

सीधा बोले ट्रंप झूठ बोल रहे- प्रियंका गांधी

इसी मसले पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री दोनों ने गोलमोल तरीके से बात की है. उन्हें सीधा कहना चाहिए कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं.”

कांग्रेस की ओर से लगातार लगाए जा रहे आरोप के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि यह अब भारत की नई नीति का आधार बन गया है. साथ ही यह साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर किसी भी तीसरे पक्ष की ओर से कोई मध्यस्थता नहीं की गई. उन्होंने यह भी कहा, “इसका सवाल ही नहीं उठता.”

22 अप्रैल से 16 जून के बीच फोन पर बातचीत नहींः विदेश मंत्री

जयशंकर ने जोर देते हुए कहा कि इस सैन्य कार्रवाई को रोकने का व्यापार से कोई संबंध नहीं था. साथ ही यह भी बताया कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 22 अप्रैल से 16 जून के बीच फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई.

पीएम मोदी ने भी कल मंगलवार को लोकसभा में कहा था कि दुनिया के किसी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा था.

दूसरी ओर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से बार-बार दावा किया जा रहा है कि उन्हीं के प्रयासों की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर संभव हो सका. वह यह दावा अलग-अलग मंचों पर कई बार कर चुके हैं. हालांकि भारत की ओर से कहा जाता रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में किसी तीसरे की भूमिका नहीं रही है

Related Articles

Back to top button