ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

जिंदगी की जंग हार गई पुरी की बेटी, दिल्ली AIIMS में तोड़ा दम; बदमाशों ने किडनैप कर जलाया था

आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई पुरी की बेटी… दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने तमाम कोशिशें कीं, लेकिन 3 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया. उसका शरीर 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया था. ओडिशा के पुरी में बीते 19 जुलाई को तीन बदमाशों ने कथित तौर पर 15 साल की लड़की को अगवा किया और उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी.

घटना 19 जुलाई की सुबह पुरी जिले में भार्गवी नदी के तट पर हुई थी. पीड़िता की मां ने बलंगा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उसकी बेटी एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने रास्ते में उसका अगवा कर लिया. इसी दौरान उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. लड़की 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई थी. उसे पहले पिपिली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर उसी दिन एम्स भुवनेश्वर भेजा गया. अगले दिन एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कम से कम दो बार सर्जरी और स्किन ग्राफ्टिंग की गई. ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली एम्स में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया था.

सीएम माझी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, बलंगा इलाके की इस नाबालिग लड़की की मौत की खबर ने मुझे झकझोर दिया है. दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उसकी आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति मिले.

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव और पी. परिदा ने भी शोक संवेदना व्यक्त की. बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने मृतक लड़की के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई. वहीं, राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा के नेतृत्व में बीजद सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली एम्स रवाना हुआ.

‘जल्द से जल्द पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करे’

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि यदि दोषियों को सात दिनों के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कांग्रेस डीजीपी कार्यालय का घेराव करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी अपराधी को पकड़ने में नाकाम रही है.

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एहतियातन बलंगा में मृतका के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों व मंत्रियों के आवासों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

Related Articles

Back to top button