ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
मध्यप्रदेश

लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार कांग्रेस पार्षद की बढ़ी मुश्किलें, इधर कोर्ट ने जारी किया नोटिस, उधर भाजपा विधायक ने रखा इनाम

इंदौर : इंदौर फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में कोर्ट ने अनवर कादरी 8 सितंबर 2025 के पहले कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। यदि फरार अनवर कादरी 8 सितंबर के पहले कोर्ट में हाजिर नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बाकायदा कादरी के घर, ऑफिस और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस  के जरिए जानकारी  सांझा की गई है।

वही इंदौर के भगोड़े पार्षद अनवर कादरी उर्फ ‘डकैत’ के खिलाफ क्राइम ब्रांच की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल के कुख्यात ड्रग्स तस्कर शाहवर मछली और यासीन मछली परिवार ने भी अनवर कादरी को फंडिंग की थी। यह रकम फिश फार्मिंग के खातों के जरिए भेजी गई, जिसकी जांच फिलहाल इंदौर क्राइम ब्रांच कर रही है। अनवर कादरी लव जिहाद के एक मामले में डेढ़ महीने से फरार है।

अनवर कादरी के बैंक खातों की डिटेल से जानकारी सामने आई है कि भोपाल के मछली परिवार से कादरी का पैसों का लेन देने हुआ है। सूत्रों की मानें तो अनवर और मछली परिवार के फिशिंग फॉर्म खातों में विदेशों से लाखों रुपये का ट्रांसफर हुआ है, जो संदिग्ध है। पुलिस अनवर के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही की उन बैंक खातों में फंडिंग कहां कहां से आती है।

अनवर कादरी का पता बताने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

इंदौर में लव जिहाद फंडिंग के मामले में फरार चल रहे पार्षद अनवर कादरी उर्फ ‘डकैत’ पर अब निजी तौर पर भी इनाम घोषित कर दिया गया है। बीजेपी पार्षद मनीष शर्मा ‘मामा’ ने घोषणा की है कि अनवर कादरी का पता बताने वाले को 2 लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button