ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
विदेश

कोरोना से जंगः PM मोदी की अपील पर पाकिस्तान में भी जलाए गए दीए

इस्लामाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना वायरस के खिलाफ ताली,थाली बजाने की अपील की के बाद दीए जलाने की अपील पर भी भारतीयों ने एकजुटता दिखाई। कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाने कि लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को पूरे देश ने एक साथ मिलकर 9 मिनट की दिवाली मनाई। इसी क्रम पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘9 बजे, 9 मिनट’ कार्यक्रम के तहत में दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों से 9 मिनट तक दीया, मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी के साथ अपनी एकजुटता दिखाने को कहा था।

रविवार रात को ठीक 9 बजते ही लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दी और दीया जलाकर कोरोना वायरस को हराने का संकल्प लिया। बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक वीडियो मैसेज जारी कर देश से कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी। पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि इस रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। इससे पहले पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों से ताली और थाली बजाकर चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करने के की अपील की थी, जो कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में सबसे आगे हैं।

Related Articles

Back to top button