ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
उत्तरप्रदेश

‘जितना बोलेगा उतना मारूंगा, शांति से खड़ा रह…’, बागपत में वर्दी की हनक, कांस्टेबल ने कर दिया युवक का ऐसा हाल, Video वायरल

 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हमेशा कानून-व्यवस्था को सख्त और पारदर्शी रखने का दावा करती रही है. लेकिन बागपत से सामने आए एक वीडियो ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला है खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र का है. यहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने सड़क पर खड़े युवक को थप्पड़ों और गालियों की बौछार कर दी.

बागपत के खेकड़ा इलाके में तैनात 112 नंबर डायल पुलिस यूनिट के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दिया कि सिपाही गुस्से में बेकाबू होकर एक युवक को बार-बार थप्पड़ जड़ रहा है. साथ ही अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल कर रहा है. कहा- जितना बोलेगा उतना मारूंगा. शांति से खड़ा रह. इसके आगे पुलिस वाले ने युवक को जमकर गालियां दीं. पुलिस का यह चेहरा उन तमाम दावों के उलट है, जिनमें कहा जाता है कि यूपी पुलिस “जनता की सेवा में सदैव तत्पर” है.

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई, जब किसी मामूली विवाद को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची थी. लेकिन बात को सुलझाने के बजाय वर्दीधारी जवान ने सड़क पर ही अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया. थप्पड़ों की गूंज और गालियों की बौछार के बीच वहां मौजूद लोग चुपचाप तमाशा देखते रहे, कोई आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोग भड़क उठे. वहीं, स्थानीय लोग ये भी मानते हैं कि ऐसे मामलों में पीड़ित की आवाज दबा दी जाती है और थाने तक मामला पहुंचने से पहले ही सेटलमेंट कर दिया जाता है.

यह कोई पहला मामला नहीं है जब यूपी पुलिस के किसी जवान पर इस तरह के आरोप लगे हों. आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में जांच और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती है.

क्या पुलिस करेगी कोई कार्रवाई?

अब देखना यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद बागपत पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है? क्या आरोपी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई होगी, या यह मामला भी महज एक और फाइल बनकर दफ्तर की अलमारियों में दब जाएगा? हालांकि इस मामले पर बागपत पुलिस अधीक्षक की ओर से कोई बयान भी सामने नहीं आया है.

Related Articles

Back to top button