ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

पुलिस ने किया रुकने का इशारा तो कर दी फायरिंग, इटावा में हिस्ट्रीशीटर चंदू का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के इटावा में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के चलते थाना बकेवर पुलिस को बीती रात एक सफलता हासिल हुई. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर चंदू उर्फ चंद्रशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर चंदू इटावा के सूजीपुरा थाना भरथना का रहने वाला है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ, जिसके बाद उसे धर दबोचा गया. मौके से चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए. इस मुठभेड़ में एक आरोपी भागने में सफल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसे मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा.

पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी

शनिवार रात थाना बकेवर पुलिस टीम थाना क्षेत्र के इकनौर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान महासिंगपुरा की ओर से आ रहा एक महिन्द्रा ट्रैक्टर पुलिस की नजर में आया. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर सवार बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे. पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने दोबारा फायरिंग कर दी.

जवाबी कार्रवाई में लगी बदमाश को गोली

इसके बाद पुलिस सेल्फ डिफेंस के चलते जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली चंदू के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी चन्दू का भाई ऋषि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल हो गया. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर, एक तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह ट्रैक्टर उसने अपने भाई ऋषि के साथ मिलकर रात में चोरी किया था.

Related Articles

Back to top button