ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

PMCH : आउटसोर्सिंग कर्मियों को नहीं मिल रहा एन 95 मास्क व PPE किट, भाजपा विधायक ने लगाया लापरवाही का आरोप

धनबाद। विधायक राज सिन्हा ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दरअसल, विधायक स्वास्थ्य कर्मियों की शिकायत पर रविवार को पीएमसीएच पहुंचे थे। वहां उन्होंने बिना एन-95 मास्क व पीपीई किट के ही स्वास्थ्य कर्मियों को काम करते देखा। स्वास्थ्य कर्मियों ने भी उनसे शिकायत की। उन्होंने इस संदर्भ में पीएमसीएच के प्राचार्य से बात की तो बताया गया कि चिकित्साकर्मियों (आउटसोर्सिंग) के लिए एन-95 मास्क व पीपीई का प्रावधान नहीं है।

डीजल के अभाव में नहीं चल रही जांच मशीन : कोरोना संदिग्ध की जांच के लिए लाई गई मशीन ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। इस संदर्भ में भी विधायक ने पूछताछ की। बताया गया कि मशीन के लिए जेनरेटर चाहिए। जेनरेटर तो है, लेकिन डीजल का प्रावधान नहीं किया गया है। सिविल सर्जन से बात करने पर पता चला कि डीजल के लिए उन्होंने विभाग से पत्राचार किया था। कहा गया कि डीजल के लिए अलग सेकोई प्रावधान नहीं है

विधायक निधि का नहीं किया जा रहा इस्तेमाल : राज सिन्हा ने कहा कि विधायक निधि से 200 पीपीई किट व एक वेंटिलेटर मंगवाने की अनुशंसा की थी। इस संदर्भ में अभी तक कुछ नहीं हुआ। रविवार को इस संदर्भ में भी सिविल सर्जन से बात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल पर्याप्त उपकरण हैं। यदि उपकरण पर्याप्त हैं तो चिकित्सा कर्मियों को क्यों नहीं दिए जा रहे। पीपीई किट तो डिस्पोजेबल होता है। ऐसे में पर्याप्त कैसे है? बाद में सीएस ने बताया कि आठ अप्रैल को टेंडर कमेटी की बैठक में तय होगा कि क्या खरीदा जाएगा और क्या नहीं।

मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री से करेंगे शिकायत : विधायक ने कहा कि धनबाद में संदिग्धों की संख्या को देखते हुए रांची में जांच से इन्कार कर दिया गया। अब जांच के लिए रोगियों को जमशेदपुर भेजना पड़ रहा है। बावजूद इसके प्रशासन के अधिकारियों में इस वायरस के संक्रमण को लेकर कोई गंभीरता नहीं है। सभी अधिकारी एक-दूसरे के मत्थे जिम्मेदारी डाल रहे हैं। यदि यहां जांच शुरू हो जाए तो यहां भी रोगी निकल सकते हैं। ऐसी स्थिति में महामारी फैली तो संभालना मुश्किल हो सकता है। हजारीबाग जैसे छोटे शहर में जांच की व्यवस्था हो गई और धनबाद प्रशासन टालमटोल का रवैया अपनाए हुए है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे।

धनबाद में जल्द शुरू होगी कोरोना की जांच : पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि जांच के लिए लाए गए आरटी पीसीआर मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। जल्द ही कंपनी के अभियंता इसका डेमो देंगे। उसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की जांच धनबाद में ही शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मशीन चलाने के लिए डीजल के कमी थी। इस संबंध में सिविल सर्जन से बात की थी। बताया गया कि डीजल के मद में कोई फंड नहीं है। लिहाजा पीएमसीएच अपने मद से डीजल खरीदेगी।

प्राचार्य ने कहा कि पीएमसीएच कोरोना संदिग्धों के जांच को पूरी तरह तैयार है। इसके तहत सभी कर्मचारियों को एन-95 मास्क उपलब्ध करा दिया गया है। जहां तक पीपीई किट का सवाल है तो आइसोलेशन वार्ड में लगाए गए तमाम कर्मचारियों के लिए पर्याप्त संख्या में किट मौजूद है। इसका इस्तेमाल प्रत्येक कर्मचारी के लिए आवश्यक नहीं है।

Related Articles

Back to top button