ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
खेल

IPL काफी बड़ा टूर्नामेंट, उम्मीद है इसके आयोजन की संभावना बने: जोस बटलर

लंदन: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि आईपीएल काफी बड़ा टूर्नामेंट है और कोविड-19 महामारी के कारण इसका आयोजन नहीं होना ‘किसी नाकामी’ की तरह है। बटलर को उम्मीद है कि ग्लैमर और चकाचौंध से भरा यह टूर्नामेंट इस साल बाद में आयोजित किया जाएगा। इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से भारत में 120 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है जबकि दुनिया भर में 80,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन लागू है।
राजस्थान रायल्स के लिए खेलने वाले बटलर ने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आईपीएल कब खेला जाएगा या स्थगित होगा। फिलहाल, सब कुछ काफी अनिश्चित है क्योंकि कोई नहीं जानता कि यह (कोविड-19 का प्रकोप) कब तक चलेगा। इसलिए अभी यह तय नहीं किया जा सकता कि टूर्नामेंट का आयोजन होगा या नहीं।’ आईपीएल के कुछ सत्र में सफलता हासिल करने के बाद बटलर सीमित ओवरों के क्रिकेट में बड़े खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल नहीं होने पर राजस्व पर बड़ा असर पड़ेगा।
बटलर ने आगे कहा, ‘टूर्नामेंट को देखें तो यह काफी बड़ा आयोजन है। आईपीएल में बहुत अधिक धनराशि लगी होती है। यह क्रिकेट एक बहुत महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है और अगर टूर्नामेंट को आगे नहीं बढ़ाया गया तो यह बड़ी नाकामी होगी। इसे स्थगित कर बाद में आयोजित करने पर विचार करना चाहिए।’ आईपीएल को हालांकि अगर बाद में आयोजित किया जाता है तो द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं के कारण कुछ शीर्ष खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘बेशक, कुछ खिलाड़ी अनुपलब्ध हो सकते हैं। उन्हें परिस्थिति के अनुसार काम करना होगा।’

Related Articles

Back to top button