ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
गुजरात

गुजरात के नवसारी में बड़ा हादसा! नीचे जा रही लिफ्ट में फंसा मासूम, 1 घंटे तक चला रेस्क्यू लेकिन नहीं बची जान

गुजरात के नवसारी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक लिफ्ट में फंसने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक नीरव स्क्वायर अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल से नीचे उतरते समय बच्चा लिफ्ट में फंस गया था. इसके बाद लिफ्ट को कटर से काटकर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया.

मामला जिले के विजलपुर इलाके है. यहां मां बच्चे के साथ बाहर जा रही थी. इस दौरान मां घर में ताला लगाने लगी, लेकिन तभी उनका बच्चा लिफ्ट में घुस गया. बच्चे के घुसते ही लिफ्ट चल पड़ी और बच्चा लिफ्ट में बुरी तरह फंस गया. इस दौरान मां भी बेटे के पीछे भागी, लेकिन बच्चा लिफ्ट में पहले घुस गया और अनजाने में लिफ्ट चल पड़ी

लिफ्ट में फंसने से मासूम की मौत

घटना के दौरान लिफ्ट दूसरे मंजिल से नीचे जा रही थी. बच्चे के शरीर का एक हिस्सा लिफ्ट में फंस गया. घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. करीब एक घंटा तक चले राहत बचाव प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने कटर मशीन से लिफ्ट को काटकर बच्चे को बाहर निकाला. इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे के मृत होने की जानकरी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

लिफ्ट के सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल

यह घटना महज एक दुर्घटना नहीं, बल्की अपार्टमेंट्स में लिफ्ट के रखरखाव में कमी और सुरक्षा में लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है. राहत बचाव के दौरान नवसारी अग्निशमन विभाग की कटर मशीन में भी खराबी आ गई थी. इससे बचाव अभियान में देरी हुई. इस घटना से परिवार के साथ-साथ इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. अधिकारीयों घटना की जांच में जुट गए हैं और लिफ्ट में तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button