ब्रेकिंग
Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया... Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया... Haryana Government Tenders: 5 करोड़ से अधिक के टेंडरों की जानकारी अब ऑनलाइन; पारदर्शिता के लिए सरकार... Haryana Air Pollution: हरियाणा में 1 अक्टूबर से लागू होगी 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नीति; बिना पॉल्यूश... Yamunanagar News: खाट पर पिता को लेकर न्याय मांगने पहुंचीं बेटियां; अनिल विज से गुहार, पर मंत्री नही... Haryana Health Services: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने दी 18 करोड़ से अधिक की मंजूर... Faridabad Crime News: साली से निकाह का रास्ता साफ करने के लिए पत्नी की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार Haryana LTC Bill Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; अब LTC बिल में संशोधन के लिए नहीं भटकना... Anil Vij Statement: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भड़के अनिल विज; कहा- 'विपक्ष कर रहा सनातन का मजाक' Irrigation Department Action in Yamunanagar: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण; नोटिस के बाद भी कब्जा न ...
पंजाब

पंजाबियो के नाम CM भगवंत मान का खास संदेश! जानें क्या बोले

पंजाब में राशन कार्ड को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सीएम मान का कहना है कि केंद्र पंजाब में 8 लाख राशन कार्ड काटने की साजिश रच रहा है। इस बीच, सीएम मान ने एक खुला पत्र लिखकर पंजाबियों के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के बाद अब भाजपा राशन चोरी करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।

PunjabKesari

जानिए क्या लिखा है पत्र में

सीएम मान एक पत्र लिखकर पंजाबियों को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है। केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि पंजाब के 55 लाख लोगों का मुफ्त राशन बंद कर दिया जाएगा। आपका नाम भी उस सूची में है। अभी तक पंजाब में 1.53 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने 55 लाख लोगों के लिए यह सुविधा खत्म करने का फैसला किया है। हर 3 गरीब परिवारों में से एक का राशन छीना जा रहा है। यह सिर्फ एक सरकारी फैसला नहीं है, यह पंजाब के गरीबों, मजदूरों, किसानों और आम परिवारों की थाली पर सीधा हमला है।

केंद्र सरकार ने जुलाई से पंजाब के 23 लाख गरीबों का राशन यह कहकर बंद कर दिया था कि उन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाया था। भाजपा सितंबर से लगभग 32 लाख और पंजाबियों का राशन यह कहकर बंद करने जा रही है कि ये लोग गरीब नहीं हैं। भाजपा कुल 55 लाख गरीबों का राशन बंद करने की योजना बना रही है। जरा सोचिए, हम पंजाब के लोग अनाज उगाकर पूरे देश का पेट भरते हैं और आज केंद्र सरकार उसी पंजाब की थाली से रोटी का निवाला भी छीन रही है। क्या यह न्याय है?

भाजपा कहती है कि इनमें से कुछ लोगों के पास कार है, कुछ आयकर देते हैं, कुछ के पास ढाई एकड़ से ज्यादा जमीन है और कुछ परिवारों में कोई न कोई काम करता है – तो ये लोग गरीब नहीं हैं। अगर परिवार में एक बच्चा काम करता है या उसके पास कार है, तो क्या पूरा परिवार अमीर हो गया? क्या पूरे परिवार के कार्ड काट देना सही है? भाजपा पंजाब की हक़ीक़त नहीं समझती। दिल्ली के एसी कमरों में बैठकर गाँवों के गरीब लोगों के खाने का हिसाब लगाया जा रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को हर परिवार की असली स्थिति जानने का मौका तक नहीं दिया। बिना उचित सत्यापन के राशन कार्ड काटने का यह आदेश साफ करता है कि भाजपा किसी भी बहाने पंजाब से बदला लेना चाहती है।

आपका भाई भगवंत मान – आपके साथ खड़ा है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जब तक आपके भाई, आपके बेटे भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं, मैं किसी का भी हक नहीं छीनने दूंगा। किसी का राशन कार्ड नहीं कटेगा, किसी घर का चूल्हा नहीं बुझेगा, किसी माँ की रसोई खाली नहीं रहेगी, कोई बच्चा भूखा नहीं सोएगा। हम एक करोड़ 29 लाख लाभार्थियों का सत्यापन कर चुके हैं और बाकी काम भी छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

मैंने केंद्र सरकार से समय मांगा है और हमारी टीम घर-घर जाकर हर परिवार की स्थिति जानेगी। यह सिर्फ राशन की लड़ाई नहीं है, यह पंजाबियों के हक़ और सम्मान की लड़ाई है। भाजपा खुलेआम पंजाब के साथ धक्केशाही कर रही है और पंजाबी धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करते। अगर दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार हमसे हमारी रोटी छीनेगी, तो पंजाब एकजुट होकर जवाब देगा। अगर भाजपा वाले आपके गाँव या घर में आएँ, तो उन्हें साफ-साफ बता दें कि पंजाबी किसी भी हालत में धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button