ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

अर्चना, श्रद्धा के बाद अब निकिता लोधी हुई लापता ! कॉलेज फीस जमा कराने गई लड़की नहीं लौटी घर, परिजन परेशान

भोपाल : मध्यप्रदेश इन दिनों लगातार युवतियों के रहस्यमयी ढंग से गायब होने की घटनाओं से दहल रहा है। अर्चना तिवारी के बाद इंदौर की श्रद्धा तिवारी लापता हो गई। इसके बाद अब रायसेन की निकिता लोधी के गुमशुदा होने ने पुलिस और परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि निकिता लोधी घर से कॉलेज फीस जमा कराने निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बहुत ढूंढने के बाद युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर निकिता की तलाश कर रही है।

7 दिन से लापता है निकिता लोधी

गैरतगंज, रायसेन की रहने वाली निकिता लोधी 18 अगस्त को कॉलेज फीस जमा करने कंप्यूटर शॉप गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। परिजन भोपाल आकर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए CCTV फुटेज और CDR खंगालना शुरू कर दिया है।

इंदौर की श्रद्धा तिवारी का भी नहीं मिला सुराग

इधर इंदौर से 21 वर्षीय श्रद्धा तिवारी अचानक लापता हो गई है। उसे गए हुए 60 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। श्रद्धा गुजराती कॉलेज की छात्रा है और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गई थी।

अर्चना तिवारी केस की गूंज अब भी ताज़ा

याद दिला दें कि कटनी की रहने वाली 29 साल की अर्चना तिवारी 7 अगस्त को घर के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची थी और अचानक गायब हो गई थी। जिसे करीब 13 दिन बाद नेपाल के बार्डर से बरामद किया था। मामले में अर्चना पर घर वाले शादी का दबाव बना रहे थे जिससे बचने के लिए अर्चना तिवारी अपने 3 दोस्तों की मदद से गायब हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रदेश में महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button