ब्रेकिंग
Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद...
टेक्नोलॉजी

फोन रिपेयर पर देने से पहले सोचें, आपकी भी प्राइवेट वीडियो हो सकती है लीक

फोन खराब हो जाने या फिर टूट जाने पर लोग फोन को रिपेयरिंग सेंटर पर ठीक करवाने के लिए दे तो देते हैं लेकिन फोन देते वक्त हम लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हमारे लिए मुसीबत भी खड़ी कर सकती है. हाल ही में कोलकाता में एक महिला के साथ ऐसी ही एक घटना हुई जिसके बारे में शायद आप जानते भी होंगे, इस महिला का आरोप है कि रिपेयरिंग सेंटर ने कुछ प्राइवेट वीडियो को लीक कर दिया.

जो घटना इस महिला के साथ हुई वो कल आपके साथ भी हो सकती है, इसलिए फोन टूट जाने की स्थिति में रिपेयरिंग सेंटर पर फोन देने से पहले आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है.

स्मार्टफोन के इन-बिल्ट फीचर का करें इस्तेमाल

फोन को रिपेयरिंग के लिए देने से पहले कुछ जरूरी काम जरूर कर लें जैसे कि आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में अनधिकृत (अन-ऑथोराइज्ड) एक्सेस से सुरक्षा के लिए एक काम का फीचर दिया जाता है जो अलग-अलग कंपनी के स्मार्टफोन्स में आपको अलग-अलग नाम से मिल जाएगा. सैमसंग और वनप्लस में ये फीचर ‘Maintenance mode’ नाम से मिलेगा तो वहीं Apple iPhone में ये फीचर आपको Repair state नाम से दिखाई देगा.

इसके अलावा Google Pixel स्मार्टफोन्स में ये फीचर रिपेयर मोड नाम से आपको मिलेगा. इन सभी मोड्स को फोन की सेटिंग में जाकर एक्सेस किया जा सकता है, इस फीचर को ढूंढने के लिए आप फोन की सेटिंग को ओपन कर सर्च बार में फीचर का नाम डालकर भी सर्च कर सकते हैं. ध्यान दें कि ये तरीका आपके तभी काम आएगा जब आपका फोन खराब होने के बाद भी चल रहा हो.

  • बैकअप और रीसेट करें: अगर फोन ऑन है तो क्लाउड या फिर लैपटॉप पर डेटा को सेव करें या फिर फोन को रिपेयर पर देने से पहले फैक्टरी रीसेट जरूर करें
  • सिम और मेमोरी कार्ड निकाल दें: फोन को रिपेयरिंग के लिए देने से पहले इस बात को अच्छे से चेक कर लें कि फोन से सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को निकाल लिया है या नहीं.
  • सिक्योर फोल्डर का यूज: ज्यादातर स्मार्टफोन्स प्राइवेट फोटो और फाइल्स को लॉक और हाइड करने की सुविधा देता है, आप इस फीचर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button