ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मनोरंजन

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी के चक्कर में ‘हंगामा’, मृदुल तिवारी को लगी चोट, अब ये होगा घर का ‘नया कप्तान’!

Bigg Boss 19: सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ में खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. पहले ही दिन से घर में खूब दोस्ती और दुश्मनी देखने को मिली. पर कैप्टेंसी और नॉमिनेशन टास्क आते ही असली ड्रामा शुरू हो जाता है. घर की पहली कप्तान कुनिका थीं, जिन्हें बिग बॉस ने कैप्टेंसी से हटा दिया. नॉमिनेशन के बाद अब एक बार फिर घर का नया कप्तान चुनने की बारी आई. लेकिन कोई भी कैप्टेंसी टास्क बिना हंगामे का पूरा हो जाए, यह तो मुमकिन नहीं. घर की कमान अपने हाथ में लेने के लिए घर वालों के बीच खूब हंगामा हुआ. हालांकि, इस दौरान मृदुल तिवारी को चोट लग गई. कौन होगा नया कप्तान?

दरअसल ‘बिग बॉस 19’ के दूसरे कैप्टेंसी टास्क में जैसे ही सारे कंटेस्टेंट्स एक साथ भागे, तो बीच में कोई एक घर वाला गिरता भी दिख रहा है. हालांकि, लोगों ने मृदुल की चोट पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि कम जगह होने के चलते ही दिक्कत हुई. इसमें अभिषेक की कोई गलती नहीं है. इस नए प्रोमो के मुताबिक, मृदुल को टास्क के दौरान चोट लगी है.

कौन होगा घर का नया कप्तान?

हाल ही में कलर्स टीवी ने एक प्रोमो शेयर किया. जहां घर के बाहर वाले एरिया में एक मशीन लगाई गई. जो घर का नया कप्तान तय करेगी. इस दौरान सभी घर वाले एक लाइन में खड़े हो जाते हैं. लेकिन कैप्टेंसी टास्क के चक्कर में अभिषेक सबको धक्का मारते हुए आगे निकलते दिखे. जिसके बाद नेहल चुडासमा ने अभिषेक पर सवाल खड़े किए. वो वीडियो में कहती दिख रही हैं कि हर टास्क में फिजिकल होता है. बस यहीं से अभिषेक और बसीर अली के बीच भी लड़ाई शुरू हो गई.

हालांकि, इस कैप्टेंसी टास्क के दौरान मृदुल तिवारी को चोट लग गई है. जहां आवेज और गौरव खन्ना तुरंत मृदुल को बाथरूम में लेकर पहुंचे. दरअसल उनके होंठ पर चोट लगी है, जिसके बाद मृदुल काफी दर्द में दिखाई दिए. जिसके चलते बिग बॉस को बीच में टास्क रोकना पड़ा. दो राउंड के खेल में दो कंटेस्टेंट्स के बीच कप्तानी तय होनी थी. कहा जा रहा है कि बसीर अली घर के नए कप्तान बन गए हैं. जिन्होंने अभिषेक को पीछे छोड़ा है.

नॉमिनेशन एपिसोड में छाए मृदुल

नॉमिनेशन टास्क के दौरान मृदुल तिवारी छाए रहे. सोशल मीडिया पर भी उनके गेम की काफी तारीफ की जा रही है. दरअसल बिन पेंदी का लोटा कहने के बाद उन्होंने कुनिका की खूब क्लास लगाई. वहीं तान्या को भी कई बातों का जवाब देते दिखाई दिए.

Related Articles

Back to top button