ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

दिन-दिहाड़े महिला से लूट की वारदात करने वाले गिरफ्तार

गुरदासपुर: बीते कल गुरदासपुर शहर में दिन-दिहाड़े भीड़-भाड़ वाले बाजार में दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों द्वारा एक महिला से की गई लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि बीते कल सिविल लाइन गुरदासपुर की रहने वाली सनम पत्नी सुमेर गुप्ता अपनी बेटी को ट्यूशन से लेकर घर वापस आ रही थी।

हनुमान चौक के पास सिटी हार्ट मॉल के सामने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके गले से करीब 2 तोले की सोने की चेन लूट ली। जब पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया तो पीछे बैठे एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी और दोनों मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी आधारों पर बारीकी से जांच करके उक्त लुटेरों का पता लगा लिया गया।

Related Articles

Back to top button