ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
विदेश

फ्रांस में नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला, फ्रांसीसी ताबूत कंपनियां कर रही ओवरटाइम

जुस्सी (फ्रांस)। फ्रांस में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बुरे दौर के बीच ये भी सच्चाई है कि ताबूत बनाने वाली कंपनियों के लिए यह समय अच्छा साबित हो रहा है। लोगों की मांग को पूरा करने के लिए कंपनियों को ज्यादा काम करना पड़ रहा है।

पूर्वी फ्रांस में यूरोप के सबसे बड़े ताबूत निर्माता ओजीएफ के कारखाने में श्रमिक को ओवरटाइम करना पड़ रहा है, तकि महामारी में जान गवाने वालों के परिवारों की मांग को पूरा किया जा सके। कारखाने के निदेशक इमैनुएल गैरेट ने कहा, ‘महामारी के कारण हमने ताबूतों के सिर्फ चार मॉडल बनाने का फैसला किया है।’

उन्होंने बताया कि आम तौर पर रोजाना 370 ताबूत बनाए जाते थे, लेकिन मांग को देखते हुए प्रति दिन 410 ताबूतों का उत्पादन किया जा रहा है। श्रमिक लगभग एक घंटा अतिरिक्त काम कर रहे हैं। ताबूतों के लिए लकड़ी का चयन करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले डिडिएर पिडंसेट ने कहा कि फ्रांस कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। हम इस संकट के समय यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जान गवाने वालों को पूरा सम्मान मिले।

1910 में स्थापित हुए कारखाने में मूल रूप से कोयले का उत्पादन होता था, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के शुरू के बाद यहां ताबूत बनाए जाने लगे। यह अब ओजीएफ समूह का हिस्सा है। जुस्सी में इसके दो कारखाने हैं और यह फ्रांस में इस्तेमाल होने वाले चार ताबूतों में से एक बनाता है।

बता दें कि अमेरिका के बाद फ्रांस, इटली और स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। फ्रांस में 13,851 लोग महामारी की वजह से मारे गए हैं, जबकि 1.30,730 लोग संक्रमित हैं। स्पेन में कोरोना महामारी की वजह से 16,606 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1,63,027 लोग संक्रमित हैं। इटली में 1,52,271 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button