ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

10 हजार रुपये देने वालों को सबक सिखाइए… बिहार की महिलाओं से बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने बिहार की महिलाओं के साथ संवाद किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है. बता दें, शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA सरकार ने सूबे की महिलाओं के लिए महिला रोजगार योजना लांच की, जिसके तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं. जिस पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, क्या 10 हजार रुपये पकड़ा देना सही है, जीवन क्या है आपका?

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सबके अलग-अलग संघर्ष है. इसको शक्ति में बदले, हम आपके सम्मान के लिए काम करेंगे. हम आपके सम्मान के लिए काम करेंगे और बिहार में महिलाओं को 25 लाख का बीमा देंगे. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं पूरे समाज का बोझ उठा रही हैं.

अपनी शक्ति को पहचानें महिलाएं- प्रियंका गांधी

साथ ही उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह अपनी शक्ति को पहचाने. प्रियंका ने कहा, “आपके शक्ति को पार्टियां समझ रही हैं, इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं. उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वो सरकार नहीं बना सकते हैं. आप अपनी शक्ति अपने सम्मान को पहचानिए. 10 हजार रुपये देने वालो क सबक सिखाइए, बिहार की सरकार आपका सम्मान नहीं करती है.

न्याय और सम्मान के लिए नई सरकार लानी होगी- प्रियंका

राहुल गांधी के प्रशंसा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे भाई राहुल ने पूरे देश में सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है, ताकि महिलाओं को सम्मान मिल सके. चुनाव आने वाला है हालात को समझिए, इस चुनाव में नीतीश और बीजेपी की सरकार को हराना पड़ेगा. न्याय और सम्मान के लिए नई सरकार लानी होगी.

बिहार की महिलाओं को 10 हजार दे रही NDA

बिहार चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया. शुरू की गई इस योजना के जरिए बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10 बजार रुपए भेजे गए हैं. इससे सूबे के खजाने से 7500 करोड़ रुपए खर्च आया है. जिसे कांग्रेस पार्टी चुनावी सटंट और महिलाओं के सम्मान को 10 हजार में खरीदने का आरोप लगा रही है.

Related Articles

Back to top button