ब्रेकिंग
SECR Rail News: बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द; जानें 22 जून से 5 जुलाई तक क... Chhattisgarh Engineer Strike: जैजैपुर में इंजीनियर से मारपीट के बाद गरमाया माहौल; पूरे प्रदेश में आं... Balrampur PWD News: निर्माण कार्यों की धीमी गति पर भड़के PWD सचिव मुकेश बंसल; ठेकेदारों को नोटिस और ... Education News Bastar: बस्तर के छात्रों के लिए बड़ी सौगात; हवाई जहाज से चेन्नई जाकर सीखेंगे अत्याधुनि... Dantewada News: कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव का अतिदुर्गम क्षेत्रों का दौरा; पहाड़ और नदी पार कर पहुंचे ... Kanker Education News: कचरा शेड में पढ़ने को मजबूर मासूम; जर्जर स्कूल भवन के चलते बंगोघोड़ियां गांव क... Chhattisgarh News: मुंगेली के सरगांव स्थित प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना; झुलसे मजदूरों को किया गया र... Chhattisgarh Murder Case: दुर्ग में पत्थर और कटर से युवक को मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने कुएं में फ... Ludhiana ATM Theft: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से 17.98 लाख की चोरी; पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्... Ajnala BSF Operation: अजनाला में बीएसएफ की बड़ी कामयाबी; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
बिहार

बिहार: सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, भड़के लोगों ने DSP की गाड़ी को तोड़ा, पुलिस को खदेड़ा

बिहार के सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश सिंह उर्फ मनोहर शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद गांववालों का गुस्सा भड़क उठा. गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव की है. घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने सदर डीएसपी के वाहन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं.

आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मृतक गणेश शर्मा ने लंबे समय से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी. बावजूद इसके, पुलिस ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया. लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना घटित हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने सुरक्षा की व्यवस्था की होती तो गणेश शर्मा की जान बच सकती थी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों को भी लोगों ने खरी-खोटी सुनाई और शव के साथ घंटों हाईवे जाम कर रखा.

दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग

ब्रह्मर्षि सेना के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि गणेश शर्मा संगठन के लिए हमेशा संघर्षशील रहे और उनकी हत्या साजिश के तहत की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही ने अपराधियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं. वहीं, पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने भी घटना की कड़ी निंदा की. साथ ही दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व मुआवजे की मांग की.

घटना के बाद से लगमा गांव और आसपास का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. इलाके में पुलिस बल तैनात है. अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button