Breaking
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

हिमाचल मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: शिमला विश्वविद्यालय में 165 तो मंडी में आएंगे 137 कॉलेज

हिमाचल प्रदेश में  जयराम ठाकुर की सरकार ने शिमला और मंडी राज्य विश्वविद्यालय में कॉलेजों का बंटवारा कर दिया है। शिमला विश्वविद्यालय में 165 और मंडी विश्वविद्यालय में 137 सरकारी और निजी कॉलेज शामिल किए गए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कॉलेजों के बंटवारे को मंजूरी दी गई। कांगड़ा जिला सहित पांच जिले मंडी विश्वविद्यालय और सात जिले शिमला विश्वविद्यालय में शामिल किए गए हैं। शिमला विश्वविद्यालय में शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, किन्नौर, ऊना जिला के कॉलेज आएंगे। मंडी विश्वविद्यालय में मंडी, कांगड़ा, चंबा, लाहौल स्पीति और कुल्लू जिला के कॉलेज आएंगे। कांगड़ा को मंडी विश्वविद्यालय में शामिल करने पर छिड़े विवाद के बाद सरकार ने पुराने फैसले में बदलाव कर दिया है। अप्रैल में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी। सरकार ने शिक्षा विभाग को दोबारा से कॉलेजों के बंटवारे का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे

क्लस्टर विवि मंडी को अपग्रेड कर बनाया राज्य विश्विद्यालय
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की स्थापना 22 जुलाई 1970 को हुई थी। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा 25 जनवरी 1971 को मिला। एचपीयू की स्थापना के 52 वर्ष बाद अब हिमाचल प्रदेश को दूसरा राज्य विश्वविद्यालय मिला है। शिमला विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी कॉलेजों की संख्या 300 से अधिक हो गई है वहीं  प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां ऐसी नहीं है कि प्रदेश के सारे विद्यार्थी पढ़ाई से संबंधित कार्यों के लिए शिमला पहुंच सकें। ऐसे में प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। पीजी कक्षाओं में सीटें सीमित होने के कारण भी कई विद्यार्थी शिमला विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं ले पाते थे। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में क्लस्टर विश्वविद्यालय को अपग्रेड कर राज्य विश्वविद्यालय बनाया गया है।

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |     उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें