ब्रेकिंग
रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर
देश

डांडिया के बहाने बुलाया, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म! दुमका में हैवानियत की इंतेहा, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड में एक ओर राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मइया सम्मान योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं. हाल ही में झारखंड की उपराजधानी दुमका जिले में दो दिन के भीतर दो सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदातों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है.

पहला मामला रानेश्वर थाना क्षेत्र का है, जहां दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के बाद आयोजित मेले से लौट रही दो नाबालिग सहेलियों पर आठ युवकों के गिरोह ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों में चार नाबालिग भी शामिल थे. आरोप है कि एक पीड़िता के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ की, जबकि दूसरी नाबालिग के साथ चार अन्य आरोपियों ने सुनसान जगह पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

आठ आरोपियों को हिरासत में लिया गया

घटना की जानकारी मिलते ही रानेश्वर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग सहित आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इस घटना से ठीक 24 घंटे पहले दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में भी एक युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था. जानकारी के अनुसार, डांडिया नाइट कार्यक्रम में नृत्य करने के बहाने युवती को बुलाया गया था, जहां तीन युवकों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने युवती के हाथ-पैर बांध दिए. इतना ही नहीं, उन्होंने इस घिनौनी हरकत की वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और बाद में पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे.

पीड़िता ने पुलिस को बताया दर्द

युवती की हालत बिगड़ने पर उसे छोड़ दिया, जिसके बाद उसने साहस जुटाकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों—सौरभ कुमार, राजन और पारस यादव—को हिरासत में ले लिया है और वीडियो भी जब्त कर लिया गया है.

इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर झारखंड सरकार की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लगातार सामने आ रहे ऐसे अपराध यह दिखाते हैं कि जमीनी स्तर पर सुरक्षा के हालात बेहद चिंताजनक हैं.

Related Articles

Back to top button