ब्रेकिंग
दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव
मनोरंजन

दूसरी बार भी कोरोना पॉजिटिव निकले ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रोड्यूसर करीम मोरानी, पहले आ चुके हैं हार्ट अटैक

मुंबई: फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रोड्यूसर करीम मोरानी की दोनों बेटियां  शजा और जोया जहां कोरोना से जंग जीत घर लौट आईं हैं। वहीं प्रोड्यूसर खुद अब भी कोरोना से जंग लड़ रहा है। वहीं अब करीम का दूसरा टेस्ट करवाया गया।

हाल ही में प्रोड्यूसर की दूसरी रिपोर्ट सामने आई हैं। खबरों की मानें को  दूसरी बार भी उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद उनका पूरा परिवार परेशान है।करीम मोरानी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। 60 साल के मोरानी दिल के मरीज हैं। उन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। इसके साथ ही उनकी  बाइपास सर्जरी भी हुई थी।

बता दें कि सबसे पहले करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। बाद में उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता करीम मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

इससे पहले उनकी छोटी बेटी शजा भी नानावती अस्तपाल में अपना इलाज करा रही थीं जबकि बड़ी बेटी जोया कोकिलाबेन अस्तपाल में थीं। लेकिन दोनों बहनें कोरोना से जंग जीतकर अपने घर वापस आ गई हैं। मार्च में शजा श्रीलंका गई थीं। वहीं जोया राजस्थान के जयपुर में थीं। करीम मोरानी की गिनती बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में होती है। वह शाहरुख खान के अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने शाहरुख की कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इनमें ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘रा वन’ और ‘दिलवाले’ मुख्य हैं। मोरानी की दो बेटियां हैं जोया और शजा।

Related Articles

Back to top button