ब्रेकिंग
Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर White House Shooting: व्हाइट हाउस के पास अंधाधुंध गोलीबारी; सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा घेरा किया बंद,...
उत्तरप्रदेश

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से बिहार बॉर्डर तक चलेंगी सरकारी स्पेशल बसें, यात्रियों की टेंशन खत्म

दिवाली और छठ के कारण ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल हो गया हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. UPSRTC ने यात्रियों को राहत देते हुए 250 बसों को रिजवर्ड किया है, जो कि यात्रियों की डिमांड और भीड़भाड़ वाले रूट पर चलाई जाएंगी. इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी. दिल्ली के प्रमुख बस टर्मिनलों से इनका संचालन होगा, जहां कोई भी व्यक्ति से आसानी से बस पकड़ सकेगा.

फेस्टिव सीजन में बढ़ती डिमांड और यात्रियों की परेशानी को देखते ही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. UPSRTC ने 250 अतिरिक्त बस चलाने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को अपने घर पहुंचने में मदद मिलेगी. इन बसों का संचालन दिल्ली के प्रमुख बस टर्मिनलों से किया जाएगा, जिसमें सराय काले खां, कश्मीरी गेट, आनंद विहार और गाजियाबाद के कौशांबी का नाम शामिल हैं.

इन रूटों पर चलेगी अतिरिक्त बसें

UPSRTC के एक अधिकारी ने बताया कि उन रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जहां टिकट बुकिंग और यात्रियों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलेगी. इसके अलावा, शोर्ट रूट पर चलने वाली बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं. मुख्य रूप से ज्यादा बसों का संचालन पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर और आजमगढ़ की तरफ किया जाएगा. इन रूटों पर दिवाली और छठ के मौके पर टिकट बुकिंग और यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है.

बिहार के लोगों को भी मिलेगा फायदा

इसी के तहत ये फैसला लिया गया है. इसके अलावा भी उन रूटों पर अतिरिक्त बस चलाई जाएंगी, जहां यात्रियों की डिमांड होगी. बिहार से सटे यूपी के तक भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यूपी के साथ-साथ बिहार जाने वाले लोगों को भी UPSRTC की सुविधा का फायदा मिल सके. सरकार के इस फैसले से हजारों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. त्योहारों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर यात्रियों की सफल यात्रा के लिए प्रयास कर रही है.

Related Articles

Back to top button