ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

छतरपुर सड़क हादसा: मंत्री के काफिले की तेज रफ्तार का कहर, ई-रिक्शा से टकराने के बाद 7 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

 छतरपुर। छतरपुर जिले के लवकुशनगर क्षेत्र में मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले ने एक रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में करीब सात लोग घायल हुए हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 60 साल के बुजुर्ग के पैरों के ऊपर से गाड़ी निकलने के कारण दोनों पर टूट गए हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बुजुर्ग के पैरों की हालत को देखते हुए लगता है कि एक पैर काटना पड़ सकता है।

घायल बुजुर्ग को ग्वालियर ग्वालियर रेफर किया गया है। यह घटना गुरुवार दोपहर को लवकुश नगर क्षेत्र में बसंतपुर तिराहे के पास हुई। जहां से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला गुजरा था, काफिले के पीछे चल रही एक गाड़ी ने ई रिक्शा को चपेट में ले लिया जिसमें करीब 7 लोग घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button