ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

सिर्फ चावल खाया है,दूध नहीं उतर रहा है, 8 दिन की बेटी को क्या पिलाऊं

नई दिल्ली: देशभर में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही देश के विभिन्न भागों में फंसे लाखों प्रवासी मजदूरों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लोगों को मुश्किल से एक वक्त का खाना नसीब हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि कोरोना का तो पता नहीं लेकिन भूख से जरूर मर जाएंगे। एक ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली का है।

लॉकडाउन के दौरान महक नाम की एक महिला ने बेटी को जन्म दिया है। न तो अस्पताल जाने के पैसे थे और न साधन, 22 साल की महक और उनके पति गोपाल उत्तराखंड के नैनीताल के एक गांव के रहने वाले हैं। पुरानी दिल्ली के टाउनहॉल इलाक़े की एक बिल्डिंग में मज़दूरी करते हैं।  लेकिन अब लॉकडाउन के चलते सब बंद हैं। महक बताती हैं दो दिन में बस एक बार ही खाना नसीब होता है, बेटी को देख पिता गोपाल के आंसू नहीं रुकते, महक ने कहा,’बस एक मुट्ठी चावल खाया है..दूध नहीं उतर रहा है..बेटी को कैसे पिलाऊं ‘

ये कहानी सिर्फ़ महक की ही नहीं है पास में खड़ी बिहार के नवादा की रहने वाली चांद रानी का भी यही हाल है। घर में बस थोड़ा सा चावल है जिससे उन्हें अपने चार छोटे बच्चों को खिलाना है। चूल्हा ठंडा पड़ा है क्योंकि पकाने को अनाज ही नहीं है। वो करनाल, हरियाणा, के भठ्ठे में अपनी पति मदन के साथ मज़दूरी करती थीं। पैदल चल कर किसी तरह दिल्ली पहुंची और तब से यही इनका आशियाना है। चांद रानी ने बताया, ये चावल है यही खिलाएंगे और सूखी पूड़ियां हैं कुछ नहीं मिलता तो बच्चों को पानी के साथ ये पूड़िया खिला देते हैं।

Related Articles

Back to top button