ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

तेलंगाना बस हादसा: कौन थे वे 20 लोग जिनकी गई जान? जानिए ट्रक और बस की टक्कर की पल-पल की पूरी टाइमलाइन

तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुड़ा के पास हुए हादसे में कई लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. बचावकर्मियों ने कई यात्रियों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया. ये हादसा हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर हुआ, जब टिपर ट्रक एक यात्री बस से टकरा गया था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिपर उलटकर बस के ऊपर गिर गया. इससे कई यात्री ट्रक में भरी गिट्टी के नीचे दब गए.

घटना को लेकर बताया गया कि हादसे के दौरान बस में करीब 72 यात्री सवार थे. इस घटना में करीब 24 लोगों के घायल होने की जानकारी है. घायलों को चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में जाम लग गया था. पुलिस ने जेसीबी के जरिए घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया. मृतकों में एक साल के बच्चे समेत 10 महिलाओं और 9 पुरुषों समेत 21 की मौत हुई. इनमें से 18 यात्री थे और एक बस चालक, एक ट्रक चालक शामिल था.

हादसे की पूरी टाइमटाइन

सोमवार की सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर यात्री बस तंदूर से हैदराबाद के लिए रवाना हुई. इसके बाद सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर टिपर ट्रक ने बस को टक्कर मारी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद सुबह 7:00 बजे जेसीबी से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और बस से बजरी हटाने का काम शुरू हुआ. फिर 8 बजे घायलों को अस्पताल ले जाया गया और मृतकों के शवों को निकाला गया.

इसके बाद 8 बजकर 40 मिनट पर अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचे. फिर विधायक काले यदय्या के खिलाफ मौके पर विरोध प्रदर्शन किया गया. 10 बजे अतिरिक्त महानिदेशक महेश भागवत भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने चेवेल्ला अस्पताल का दौरा किया. फिर 12 बजे से पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंपा जे रहे हैं. इस घटना में मृत 13 लोगों की अब तक पहचान हो पाई है.

इन मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में बस ड्राइवर दस्तगिरी बाबा, गंगाराम थांडा की तारीबाई, हैदराबाद के बोराबंडा की कल्पना, कर्नाटक के भानुर के नागमणि, बोराबंदा की गोगुला गुनाम्मा, दौलताबाद के मल्लागंदला हनुमंतु, यालाल के रहने वाले घोड़ा प्रजनक अभिता, तंदूर के शेख खलील हुसैन और तनुषा, तंदूर की तबस्सुम जहां और तालिया बेगम, तंदूर की ही सैप्रिया और नंदिनी शामिल थे.

Related Articles

Back to top button