ब्रेकिंग
CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द...
मनोरंजन

ब्रेकअप की खबरों के बीच हिमांशी-आसिम ने करवाया रोमांटिक फोटोशूट

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 के लवली कपल हिमांशी खुराना और आसिम रियाज़ फैंस के काफी चहेते हैं।दोनों को साथ में देखना फैंस को काफी अच्छा लगता है। कुछ दिन पहले हिमांशी के एक ट्वीट से फैंस का दिल बैठ गया था, जब उन्होंने लिखा कि कोई उन्हें और आसिम को साथ नहीं देखना चाहता। फैंस को लगा दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन फिर आसिम के जवाब ने सबको राहत दे दी। आसिम ने हिमांशी का साथ न छोड़ने का वादा किया और उन्हें प्यार दिया।

ब्रेकअप की इन खबरों के बीच अब दोनों ने एक रोमांटिक फोटोशूट करवाया है जो काफी वायरल हो रहा है। ये फोटोशूट उन्होंने एक मैगज़ीन के लिए करवाया है। इस में आसिम और हिमांशी हमेशा की तरह हॉट कपल नजर आ रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब हिमांशी और आसिम की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हों। बिग बॉस से निकलने के बाद दोनों को अक्सर साथ ही देखा जाता है। पहले ही दोनों की की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

कैसे हुई दोनों के प्यार की शुरुआत : आसिम और हिमांशी की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। हिमांशी को देखते ही आसिम उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। आसिम ने हिमांशी को घर में ही प्रपोज़ भी कर दिया। हालांकि हिमांशी उस वक्त बाहर किसी को डेट कर रही थीं इसलिए उन्होंने आसिम को भाव नहीं दिया और मना कर दिया। लेकिन बाहर आने के बाद हिमांशी का ब्रेकअप हो गया और वो एक टास्क के दौरान वो फिर से बिग बॉस के घर में गईं और आसिम के प्रपोज़ल को एक्सेप्ट कर लिया। हालांकि ये हॉट कपल शादी कब करेगा इस बारे में अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं आय है।

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दोनों का एक गाना भी आ चुका है ‘कल्ला सोना’। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज़ दी है।

Related Articles

Back to top button