ब्रेकिंग
जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण...
पंजाब

पंजाब में एक और कबड्डी खिलाड़ी की मौत, ताबड़तोड़ गोलियों से किया छलनी

लुधियाना: लुधियाना में एक बार फिर से गोलीकांड ने सनसनी फैला दी है। यहां कबड्डी खिलाड़ी गुरिंदर सिंह (23) की देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात समराला के गांव माणकी की है। बताया जा रहा है कि बीती रात गुरिंदर सिंह अपने साथियों के साथ नगर कीर्तन के चलते सड़क की सफाई कर रहा था, तभी अचानक मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज़ सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांववालों ने तुरंत घायल दोनों युवकों को समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी धरमवीर सिंह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक गुरिंदर सिंह एक प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी था और कई टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुका था। घटना की सूचना मिलते ही समराला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खन्ना के एसपी (आई) पवनजीत चौधरी ने इस मामले पर कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह वारदात एक बार फिर से लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि बीते कुछ महीनों में इलाके में लगातार गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button