ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
पंजाब

पंजाबियों, निकाल लें रजाई और कंबल, शुरू होने लगी कड़ाके की ठंड, IMD की चेतावनी

चंडीगढ़: पंजाब का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। इस बार प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं। इन दिनों मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली ठंडी हवाएं हैं। बर्फबारी के बाद ये हवाएं जब मैदानों की ओर आती हैं, तो तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। इसी वजह से आने वाले दिनों में पंजाब में ठंड और बढ़ सकती है।

इन दिनों सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर साफ़ महसूस किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि अगले हफ़्ते तक सर्दी पूरी तरह से जोर पकड़ लेगी। बीते दिनों राज्य के कई जिलों में तेज़ बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है, क्योंकि यह ठंड हड्डियों तक असर करने वाली है और इससे खांसी, जुकाम और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग ने पंजाब के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में कोहरे की संभावना भी जताई गई है। तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। सुबह और शाम के समय हवा में ठंडक महसूस होने लगी है। कई जिलों में धुंध का असर शुरू हो गया है, जिसके कारण सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग अब सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button