ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

ओपनर पृथ्वी शॉ का न्यूजीलैंड दौरे पर जाना लगभग तय, बैन के बाद जोरदार वापसी

नई दिल्ली। अपने पहले ही टेस्ट मैच में धमाकेदार शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ ने बैन के 8 महीने बाद मैदान पर वापसी की है। सैयद मुश्ताक अली में तीन अर्धशतक जड़ने के बाद अब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी 66 रन की शानदार पारी खेल डाली। अब इस बेहतरीन वापसी के बाद उनका न्यूीजलैंड के दौरे पर जाना लगभग तय माना जा रहा है।

टीम इंडिया के युवा टेस्ट ओपनर पृथ्वी शॉ को डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 8 महीने का बैन लगाया था। बैन के बाद पृथ्वी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैदान में वापसी की है। मुंबई की तरफ से पहले टी20 और अब फर्स्टक्लास क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) में अर्धशतक बनाकर फॉर्म में होने के संकेत दिए हैं।

न्यूजीलैंड दौरे पर पृथ्वी का जाना तय

भारतीय टेस्ट टीम को फरवरी में न्यूजीलैंड का दौरा करना है और पृथ्वी को बतौर सलामी बल्लेबाज इस दौरे पर भेजा जा सकता है। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल टीम के नियमित टेस्ट ओपनर हैं। पृथ्वी को तीसरे ओपनर के तौर पर चुना जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस युवा बल्लेबाज को इंडिया ए टीम में जगह दी जा सकती है। टीम को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले चार दिवसीय मैच खेलना है। खबरों की माने तो चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ इस मैच में इंडिया ए टीम का हिस्सा होंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक चयनसमिति चाहती है कि न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम के कुछ खिलाड़ी पहले जाकर वहां प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लें। ऐसा करने के पीछे की वजह है इन सभी खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के माहौल के मुताबिक ढलने का ज्यादा वक्त मिले।

न्यूजीलैंड में भारत खेलेगा दो मैचों की टेस्ट सीरीज

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलना है। 21 से 25 फरवरी को पहला टेस्ट और 29 से 4 मार्च तक दूसरा टेस्ट खेलना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button