ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

MS Dhoni चाहेंगे तो उन्हें खेलने से भारतीय टीम में कौन रोकेगा: रवि शास्त्री

नई दिल्ली। MS Dhoni इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और क्रिकेट फैंस उनकी मैदान पर वापसी चाहते हैं। धौनी मैदान पर कब वापसी करेंगे इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा है कि वो टीम में आने का दावा तभी करेंगे जब उन्हें लगेगा कि वो खेल सकते हैं। इंडिया टूडे से बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि जब उन्हें लगेगा कि वो खेल सकते हैं तो उन्हें कौन रोकेगा।

रवि शास्त्री ने धौनी के बारे में कहा कि वो कभी भी खुद को टीम पर थोपने की कोशिश नहीं करते हैं। वो लीजेंड हैं  र जहां तक मैं उन्हें जानता हूं वो भारतीय टीम पर खुद को थोपने की कोशिश नहीं करेंगे। हालांकि वो ब्रेक लेना चाहते थे, लेकिन वो आइपीएल में खेलने जा रहे हैं। धौनी अब अपने भविष्य पर फैसला आइपीएल के बाद ले सकते हैं। शास्त्री ने साफ तौर पर कहा कि जितना उन्होंने खेला है, अगर वो खुद को दावेदार के तौर पर रखेंगे और अगर आइपीएल के बाद उन्हें लगेगा कि मैं टीम इंडिया के लिए खेल सकता हूं तो इस पर फिर कोई बहस नहीं की जानी चाहिए।

आपको बता दें कि धौनी विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम के दूर चल रहे हैं। पहले उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया था और उनके रिटायरमेंट के बारे में कयास लगाए जा रहे थे। धौनी अब तक चार देशों के खिलाफ क्रिकेट सीरीज मिस कर चुके हैं। हालांकि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने खुद को उपलब्ध नहीं बताया था, लेकिन इसके बाद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के भारत दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई थी। वैसे जब धौनी से उनके रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि जनवरी तक उनसे इस पर कोई सवाल नहीं पूछा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button