ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

रोहित शर्मा ने किया खुलासा, बताया क्यों किया है क्लीन शेव; आप भी जानिए कारण

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी तक खामोश रहा है। दोनों टी20 मैचों में रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए हैं। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच उन्हीं के होम ग्राउंड मुंबई में है। ऐसे में हिटमैन रोहित शर्मा से उम्मीद होगी कि वो बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाएं। वहीं, रोहित शर्मा का क्लीन शेव अंदाज सभी को पसंद आ रहा है।

रोहित शर्मा लंबे समय के बाद क्लीन शेव नज़र आए हैं। इससे पहले उन्होंने दाढ़ी रखी हुई थी, जो अब हटवा दी है। रोहित शर्मा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने क्लीन शेव क्यों किया है। दरअसल, बीसीसीआइ.टीवी पर एक मजेदार इंटरव्यू वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव नज़र आ रहे हैं। रोहित शर्मा पहले चहल और कुलदीप से बात करते हैं और फिर चहल उनसे क्लीन शेव का कारण पूछते हैं

ये है रोहित शर्मा के दाढ़ी हटाने का कारण

वीडियो के आखिर में युजवेंद्र चहल रोहित शर्मा से पूछते हैं कि आपने दाढ़ी को क्लीन शेव क्यों किया है? इस पर रोहित शर्मा ने कहा कि इसके पीछे कोई खास रीजन नहीं है, जो कारण है वो ये है कि बेटी समायरा को दाढ़ी पसंद नहीं है। अगर मैं दाढ़ी के साथ अपनी बेटी के साथ खेलता हूं तो बेटी मेरे साथ खेलती नहीं है। बस यही कारण है कि मैंने दाढ़ी को ट्रिम करा दिया है। मुंबई में होने वाले आखिरी टी20 मैच में पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा आ सकती हैं।

रैपिडफायर का ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं

BCCI

✔@BCCI

MUST WATCH: Rapidfire ft. Kuldeep, Chahal and the HITMAN 😃😎

Many fun facts from the spin twins @yuzi_chahal & @imkuldeep18 on the questions curated by @ImRo45 🗣️ – by @RajalArora

Full Video Link here 📽️👉👉 http://bit.ly/2YzXDIk 

421 people are talking about this

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button