ब्रेकिंग
Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल तोड़फोड़ मामले में नया मोड़, छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; ख... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल गांजा पार्टी मामले में DAVV का बड़ा एक्शन; 3 छात्र सस्पेंड, 1 का एडम... MP New Transfer Policy: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! आज मोहन यादव कैबिनेट बै... Khandwa Congress Leader Honeytrap: लोन ऐप के जरिए मोबाइल में की एंट्री; कांग्रेस नेता के फोटो एआई से... Chhatarpur News: छतरपुर में 'लुटेरी दुल्हन' का कारनामा; ₹1.5 लाख लेकर दलालों ने कराई शादी, 4 दिन बाद... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में 'सिज़ोफ्रेनिया' का एंगल; सामने आए भोपाल के मशहूर मनोचिकित्स... Jhabua Crime News: झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; गोपाल... Dabra Crime News: डबरा में सरकारी शिक्षक बना 'झोलाछाप डॉक्टर', गलत इंजेक्शन से महिला का पैर हुआ खराब... Dhar Crime News: धार में तेज रफ्तार कार ने मकान में घुसकर मचाई तबाही; पुलिसकर्मी की बाइक टूटी, चालक ... Pune Car Accident Update: निबंध की शर्त पर बेल और ब्लड सैंपल में हेरफेर; रईसजादे की पोर्श कार के शिक...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में आग का तांडव! रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर खाक, लाखों का नुकसान

ल्ली के रोहिणी में शुक्रवार देर रात रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास कई झोपड़ियों में भीषण आग लग गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी. डीएफएस ने बताया कि उसे रात करीब 10:56 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं.

प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि कई झोपड़ियां जलकर खाक हो गई हैं. इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क गई और निवासियों में दहशत फैल गई. डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम आग बुझाने के लिए काम कर रही हैं.

हादसे में एक बच्चा घायल

अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि हमें सूचना मिली कि रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झोपड़ियों में आग लग गई है. दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. कुल 29 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर अब काबू पा लिया गया है. एक बच्चा घायल बताया गया है, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया है. किसी और के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

दर्जनों झोपड़ियां जलकर हुईं खाक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी हैं, जबकि स्थानीय लोग अपना सामान बचाने के लिए भागदौड़ करते नजर आए. पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और आग के आगे फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां अलर्ट पर रखी गई हैं.डीएफएस अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमें पूरी ताकत से लगी हुई हैं. पुलिस की मदद से भीड़ को दूर रखा जा रहा है, ताकि बचाव कार्य सुचारु रूप से चल सके.

Related Articles

Back to top button