ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
पंजाब

पंजाब में Red Alert के बीच बड़ी खबर, हथियारों सहित गिरफ्तार किए आरोपियों के बड़े खुलासे

फिरोजपुर: दिल्ली में हुए बड़े धमाके के बाद जहां पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी है, वहीं इस बीच फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान आधारित तस्कर से संपर्क रखने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, 4 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

PunjabKesari

पूछताछ के दौरान विक्रमजीत सिंह ने कबूल किया कि उसके सीधे संपर्क पाकिस्तान में बैठे तस्कर सिकंदर से थे, जिससे वह अवैध हथियार मंगवाता था। उसके खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 ग्लॉक पिस्तौल बरामद की हैं। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने पाकिस्तानी हैंडलरों के निर्देश पर स्थानीय नेटवर्क को हथियार सप्लाई करता था। गिरफ्तारी के बाद एक पुराने मामले का भी खुलासा हुआ है, जिसमें इसी नेटवर्क के जरिए एक ए.के.-47 राइफल मंगवाई गई थी।

पुलिस ने जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है ताकि विदेशी हैंडलरों और स्थानीय सहयोगियों सहित पूरे सप्लाई नेटवर्क की पहचान की जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को खत्म करने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

Related Articles

Back to top button