ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
छत्तीसगढ़

एमसीबी में स्टोन क्रशर मशीन का अवैध संचालन, खनिज विभाग ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: राजस्व भूमि पर बिना सरकारी इजाजत के स्टोन क्रशर मशीन लगाकर गिट्टी बनाए जाने का पूर्व में मामला सामने आया था. शिकायत जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत पैनारी से खनिज विभाग को मिली थी. खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि करीब 11 महीने पहले से उनको अवैध क्रशर चलाए जाने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी. सूचना के आधार पर उन्होने कड़ी कार्रवाई करते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 13 लाख 33 हजार 500 का जुर्माना लगाया था. गांव वालों की शिकायत है कि सील किए गए मशीन को अब वहां से हटा दिया गया है, या फिर किसी दूसरी कंपनी को बेच दिया गया है. जो की नियमों के खिलाफ है. सील मशीन को न तो बेचा सकता है नहीं हटाया जा सकता है. खनिज विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि अगर इस तरह का काम हुआ तो इसपर वो कड़ी कार्रवाई करेंगे.

अवैध क्रशर मशीन लगाने का आरोप: खनिज विभाग का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने क्रशर मशीन को लेकर शिकायत उनसे की है. शिकायत करने वालों के मुताबिक पहले जो अवैध तरीके से क्रशर मशीन लगाया गया था उसे खनिज विभाग ने सील किया था. लेकिन अब उस मशीन को चोरी छिपे बेच दिया गया है. जबकि सील किए गए क्रशर को उस जगह से हटाना और उसे किसी और को बेचना नियमों के खिलाफ है. ऐसे में वहां से स्टोन क्रशर को कैसे हटाया गया अब इस बात की जांच की जाएगी. खनिज अधिकारी कहते हैं कि इस बात की जांच की जाएगी और कोई दोषी पाया जाएगा तो उसपर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों के द्वारा हमें अवैध खनन और गिट्टी के स्टोर किए जाने की शिकायत पूर्व में मिली थी. 17-11-2024 को हमने ग्राम पैनारी में हमने अवैध क्रेशर पर कार्रवाई की थी. उक्त क्रेशर स्थल पर कंसट्रक्शन कंपनी के द्वारा अवैध गिट्टी और मुरुम को जमा किया गया था. हमने इनपर कानूनी कार्रवाई की. 13 लाख से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया. अगर इन लोगों ने क्रेशर को कहीं और लगाया है तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी: दयानंद तिग्गा, खनिज अधिकारी

शिकायत करने वालों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग: लोगों की शिकायत है कि शासन और विभाग की नाक के नीचे अवैध तरीके से क्रशर चलाया जा रहा था. जो एक गंभीर मामला है. शिकायत करने वालों ने इसपर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा और खनिज अधिकारी आदित्य मानकर ने कहा कि ”मीडिया और कुछ ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिली है कि सील किए गए क्रेशर को बिना अनुमति हटाया गया है या बेच दिया गया है. यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी जांच की जाएगी. यदि सील किए गए क्रेशर को बिना अनुमति हटाया गया है या बेचा गया है, तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

Related Articles

Back to top button