ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
पंजाब

NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 4 दिसंबर को करेंगे…

मेहल कलां: पिछले लंबे समय से हेल्थ डिपार्टमेंट में काम करते नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने एन.एच.एम. एम्प्लॉइज यूनियन पंजाब द्वारा बनाए गए रोष प्रोग्राम के तहत अपने हकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए और अपनी 2 महीने की रुकी तनख्वाह को तुरंत जारी करवाने व पंजाब सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए पूरे पंजाब में सभी NHM कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। इस कारण सेहत सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रही। इस दौरान पंजाब भर के सभी नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों द्वारा विभाग की हर तरह की ऑनलाइन रिपोर्टिंग, ऑफलाइन रिपोर्टिंग, डेली OPD और अन्य विभागीय काम को पूरी तरह से ठप्प रखा गया। पंजाब भर के हर एक जिले से इस राज्य स्तरिय हड़ताल को लेकर भरपूर जोश देखने को मिला।

इस संबंध में बात करते हुए NHM एम्प्लॉइज यूनियन पंजाब के सीनियर नेता संदीप कौर बरनाला, गुलशन शर्मा फरीदकोट, डॉ. वाहिद मालेरकोटला ने एक सुर में कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत काम करने वाले सभी कच्चे कर्मचारियों को पिछले दो महीने से सैलरी न मिलने की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है वहीं कर्मचारी विभाग और सरकार के इस रवैये की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जहां अपने वादों से भागती नजर आ रही है, वहीं कर्मचारियों की सैलरी जारी न करके और मुख्य मांगों को नजरअंदाज करके वह हर फ्रंट पर फेल सरकार साबित हो रही है।

पत्रकारों से बात करते हुए राम सिंह कपूरथला, जसवीर सिंह तरनतारन ने कहा कि जिसके चलते NHM एम्प्लॉइज यूनियन पंजाब ने जोरदार हड़ताल जैसा संघर्ष करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से प्रभावित हुई हेल्थ सेवाओं के लिए पूरी तरह से सरकार और डिपार्टमेंट जिम्मेदार है।

यूनियन नेता ने विरोध भरे शब्दों में कहा कि अगर सरकार और विभाग ने उनकी बकाया सैलरी तुरंत जारी नहीं की तो आने वाले दिनों में इस संघर्ष की रूपरेखा को और तेज करते हुए 4 तारीख को मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब के दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इसलिए उनकी बकाया सैलरी तुरंत जारी की जाए। इस मौके पर दिनेश गर्ग पटियाला, अमरजीत सिंह फतेहगढ़ साहिब, जशन फतेहगढ़ साहिब, डॉ. सिमरपाल मोगा, जसबीर सिंह कोटिया, डॉ. पंखुड़ी जालंधर, तुरनजीत होशियारपुर, दीपिका सिंगला पठानकोट, रणजीत कौर बठिंडा, विक्रम मालेरकोटला, गुरप्रीत भुल्लर डॉ. राज नवां शहर, अमनदीप कौर नवां शहर, डॉ. शिवराज लुधियाना, मंदीप सिंह तरनतारन, डॉ. जतिंदर कपूरथला आदि नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button