ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

Jio-Facebook डील के बाद मुकेश अंबानी ने लगाई लंबी छलांग, बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

फेसबुक के साथ टेक क्षेत्र की सबसे बड़ी डील करते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। अब मुकेश अंबानी चाइनीज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा (Jack Ma) को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

फेसबुक ने जियो में करीब 10 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है जो भारत में टेक्नॉलजी के क्षेत्र में अब तक का सबसे बडभ् डील है। इस डील के बाद जैक मा एक बार फिर अंबानी से पिछड़ गए। दरअसल डील के बाद ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनकी कुल संपत्ति 49 अरब डॉलर के करीब हो गई।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार 21 अप्रैल तक मुकेश अंबानी की वेल्थ 14 अरब डॉलर तक गिर गई थी। वहीं मंगलवार को जैकमा की वेल्थ में 1 अरब डॉलर की कमी आई थी। मार्क जुकरबर्ग की बात करें तो वह मुकेश अंबानी से भी आगे हैं। उनकी कुल संपत्ति 63.3 अरब डॉलर है और वह इस समय दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हैं। जबकि मुकेश अंबानी 49.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 16वें नंबर पर हैं।

बता दें कि फेसबुक ने 43,574 करोड़ रुपए के निवेश से जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है। ये भारत में किसी कंपनी में माइनॉरिटी हिस्सदेारी के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई है। फेसबुक के निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का वैल्यूएशन करीब 4.75 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचेगा।

Related Articles

Back to top button