ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मनोरंजन

OTT पर ‘डर’ का नया नाम! हॉटस्टार की इस सीरीज को अकेले देखने की न करें गलती, रोंगटे खड़े कर देगी मार-काट और दहशत

कुछ शोज दिमाग से खेलते हैं और आपके सबकॉन्शियस में ऐसे छप जाते हैं कि आप उनको निकालने की जितनी भी कोशिश करें, वो निकलते नहीं. हॉरर के दीवाने हमेशा इसी खोज में रहते हैं कि कैसे कोई तगड़ा वेब सीरीज हाथ लगे और अंदर पड़ा सूखा आखिरकार खत्म हो. बॉलीवुड से इस मामले में उम्मीद कम रहती है, फिर भी जब ‘खौफ’ और ‘अधूरा’ जैसी सीरीज आती हैं तो ज़रा राहत सी मिल जाती है. हालांकि, हॉलीवुड से ये सप्लाई पूरी होती रहती है.

‘हॉन्टिंग ऑफ द हिल हाउस’, ‘फ्रॉम’ और ‘आर्काइव 81’ जैसे शोज आपको अहसास दिलाते हैं कि हॉरर में भी एक्सप्लोर करने के लिए कितना कुछ है, बस करने की जरूरत है. मुझे हॉरर काफी पसंद है. हॉरर शोज का एक अलग ही क्रेज होता है और उसके ऊपर से अगर आपको पता लगे कि कोई ऐसी सीरीज आ रही है, जो ऐसी फिल्म की प्रीक्वल है, जिसने हॉरर को एक नई पहचान दी थी, तो ऐसे में उस शो को देखना तो बनता ही है. आज हम भी एक ऐसी ही हॉरर सीरीज के बारे में बात करेंगे.

27 सालों तक क्यों सोता है पेनीवाइज?

मेरी तरह फिल्मों और सीरीज के पीछे पागल हैं तो अबतक आप समझ ही गए होंगे कि हम किस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं. ये शो है जियो हॉटस्टार और HBO पर स्ट्रीम होने वाला ‘इट: वेल्कम टू डेरी’. इस शो के बारे में कुछ ऐसा था, जिसने इस शो को देखने के लिए मजबूर कर दिया. एक जोकर जो गटर में रहता है और बच्चों का मांस खाता है. वो 27 सालों तक सोता है और फिर से वापस आ जाता है. जब मालूम हुआ कि ये शो इस जोकर के बारे में सब बताएगा तो मैंने भी हॉटस्टार खोल लिया और शुरू कर दी आठ एपिसोड वाली सीरीज इट: वेल्कम टू डेरी.

जैसा की नाम से ही जाहिर है, कहानी है डेरी की. लेकिन ये वो डेरी नहीं, जिसके बारे में आपने 2017 में सुना था. ये डेरी अलग है, ये डेरी है 2017 में आई ‘इट’ फिल्म के 27 साल पहले की, जिसमें रह रहे पेनीवाइज के बारे में बहुत कम लोगों को पता है. इस सीरीज का लक्ष्य था, हमें ये बताना कि आखिर पेनीवाइज है क्या. वो क्लाउन क्यों बना और उसने यही गेटअप क्यों लिया. वो बच्चों को ही निशाना क्यों बनाता है और डेरी में क्या किसी को कुछ पता नहीं चलता. लेकिन इस शो ने उससे कहीं ज्यादा डिलिवर किया.

हर तरह का हॉरर

जिन्होंने पेनीवाइज या फिर इट नॉवल या स्टीफन किंग की नॉवेल्स को पढ़ा है उनके लिए ये शो किसी ट्रीट से कम नहीं. हर एक एपिसोड आपको स्टीफन किंग कि किताबों में बताए गए खतरनाक हादसों के बारे में बताता है, और आपके आसपास एक अजीब सा माहौल सेटअप करता है. ये शो सिर्फ सुपरनेचुरल हॉरर पर नहीं चलता. यहां बॉडी, साइकोलॉजिकल, क्रिएचर और स्लैशर हॉरर को आप हर एक ही सीरीज में देख सकते हैं.

इस शो के मेन किरदारों की एक्टिंग इतनी शानदार है कि कुछ सींस तो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि ये वाकई एक्टिंग हैं या फिर वाकई स्क्रीन से निकलकर ये आपके बेडरूम तक आ जाएगा. HBO की ये सीरीज आपके सामने कुछ नए किरदारों को इंट्रोड्यूस करती है. हर बार की तरह इस बार भी एक बच्चा गायब हुआ है, लेकिन यहां पैनी वाइस ने इसे गायब नहीं किया, बल्कि सुनसान सड़क पर चलते हुए इस बच्चे को एक परिवार लिफ्ट देता है, जहां दो बच्चे एक प्रेग्नेंट महिला और एक आदमी है. ये सीन ट्रेलर का सबसे शुरुआती सीन है लेकिन जिस तरह से ये सीन आपके मुंह पर फेंक कर मारा जाता है, आप पलके भी नहीं झपका पाते.

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ जैसा तो नहीं… पर

IT का ये प्रीक्वल धीरे-धीरे अपना रंग लेता है. पहले ही एपिसोड में आपको जो दिखाया जाएगा, उसके कारण आपको अंजान कार, लंचबॉक्स, बाथटब, पाइप, थिएटर, प्लेन, आचार की बोतल और सीवर… सभी से खौफ लगने लगेगा. शो का पायलट एपिसोड जब आया था, तभी से इसे स्ट्रेंजर थिंग्स से कम्पेयर किया जा रहा था. सीरीज फिनाले देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ जैसा तो नहीं, लेकिन खुद की एक अलग लीग इस शो ने जरूर सेट कर ली है. शो के दो सीजन और आएंगे. शो के फिनाले एपिसोड में कई ईस्टर एग्स हैं, जो आपको मिस्ट, द शानिंग और इट यूनिवर्स की बाकी फिल्मों से कनेक्ट करते हैं. ऐसे में ये शो आपके वीकेंड के लिए एक परफेक्ट बिंज वॉट है.

हां एक वॉर्निंग… शो में खून खराबा और मार काट काफी ज्यादा है तो सोच समझकर आगे बढ़ें. बाकी सीरीज को आप HBO और जियो हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button