ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

जुम्मे की नमाज के लिए जुटी भीड़, पुलिस ने रोका, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में शुक्रवार को महागामा ब्लॉक के भराव गांव की एक मस्जिद में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए चोरी छिपे नमाज अदा कर रहे पांच दर्जन से अधिक नमाजियों को जब पुलिस ने ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे कम से कम तीन सिपाही घायल हो गए। घटना के संबंध में पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद बर्नवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महागामा ब्लॉक में लॉकडाउन का उल्लंघन रुकवाने गई थी। वहां छिप कर नमाज पढ़ रहे पांच दर्जन से अधिक लोगों को समझाने की कोशिश की गई।

बर्नवाल के अनुसार, पुलिस के समझाने पर नमाजी नहीं माने और उन्होंने पुलिस दल पर ही पथराव प्रारंभ कर दिया जिसमें कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच उपद्रवियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबन्ध में एक नामदज समेत साठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, पांच को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य की तलाश की जा रही है।

बर्नवाल ने घटना का विवरण देते हुए बताया ‘भराव गांव में मस्जिद के आगे के दरवाजे पर ताला बंद कर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश गई की और मस्जिद के पीछे की दीवार तोड़कर लोग उसमें नमाज अदा करने लगे। मस्जिद में पांच दर्जन से अधिक लोगों ने नमाज अदा करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाया लेकिन उन्होंने पथराव प्रारंभ कर दिया।’ उन्होंने बताया कि पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button