ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मनोरंजन

बर्थडे बैश में दिखें सिर्फ टाइगर श्रॉफ, कहीं नाराज तो नहीं दिशा पटानी से बॉलीवुड स्टार्स?

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पटानी का रिलेशन किसी से छुपा नहीं है। अक्सर पब्लिक प्लेस पर एक साथ स्पॉट किए जाने वाले इस कप्लस की केमिस्ट्री सभी जानते हैं। हालांकि इनके रिश्ते को उस वक्त मुहर भी लग गई, जब दोनों ने सोशल मीडिया पर रिंग पहने हुए फोटो शेयर की। बता दें कि कल दिशा पटानी ने अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

इस खास मौके पर टाइगर श्रॉफ ने उनके साथ एक वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। वहीं दिशा पाटनी अपने बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं, दोनों को फैंस के बीच एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान दिशा अपने नन्हें फैंस के बीच बेहद खुश नजर आईं। गुरुवार को दिशा पाटनी के बर्थडे के मौके पर उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ स्पॉट किया गया, दोनों देर रात एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे।

इस मौके पर दिशा ने एनिमल प्रिंटेड क्रॉप टॉप के साथ रिप्ड जींस पहनी थी, उन्होंने सिंपल लुक कैरी किया हुआ था। वहीं टाइगर श्रॉफ कैजुअल लुक में नजर आए, उन्हें ब्लैक गेटअप में स्पॉट किया गया। दिशा और टाइगर के अफेयर की चर्चा बीटाउन में आम बात है, हालांकि दोनों ने कभी भी खुलकर इस विषय में कुछ नहीं कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button