ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
देश

UP: संतकबीरनगर जनपद में एक परिवार के 19 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जनपद में देवबंद से लौटे 23 वर्षीय छात्र के परिवार के 19 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित छात्र के परिवार के 19 सदस्यों के सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। शुक्रवार की आधी रात के बाद आई जांच रिपोर्ट में 19 सदस्य संक्रमित पाए गए। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट है। पूरे नगर पंचायत मगहर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील किया गया है। डीएम ने कहा कि सभी संक्रमितों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार 24 अप्रैल तक राज्य में 17,289 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के 57 जिलों में कोरोना वायरस ने पांव पसार लिया है, वहीं 11 जिलों में अब कोरोना संक्रमण के एक भी केस नहीं है।

उत्तर प्रदेश में अभी तक के कोरोना पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण:-
आगरा में 346, लखनऊ में 174, गाजियाबाद में 52, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 112, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 125, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 104, वाराणसी में 26, शामली में 27, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 86, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 27, बस्ती में 23, हापुड़ में 18, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 75, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 123, शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 3, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैय्या में 10, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 29, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 8 व बदायूँ में 13, रामपुर में 16, मुजफ्फरनगर में 12, अमरोहा में 23, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 8, उन्नाव में 1, कन्नौज में 7, संतकबीरनगर में 21, मैनपुरी में 5, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में 2 व अलीगढ़ में 8, श्रावस्ती में 3, बहराइच में 8, बलरामपुर में 1 व अयोध्या में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Related Articles

Back to top button