ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

गाजियाबाद: नर्सों से बदसलूकी पड़ी महंगी: 6 जमातियों पर दर्ज हुई FIR

गाजियाबाद: जिले के एमजी अस्पताल में भर्ती जमातियों को नर्सों से बदसलूकी करना बहुत महंगा पड़ गया है। नर्सों की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाया गया। अब एसएसपी ने आरोपी 6 जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

नर्सों ने लगाया ये आरोप?
तब्लीगी जमात की मरकज में शामिल हुए लोगों को कोरोना आशंका के चलते देशभर के अलग अलग अस्पतालों में क्वारंटाइन किया गया है। गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भी कुछ जमाती भर्ती किए गए हैं। वीरवार को अस्पताल की महिला स्टाफ ने जमातियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। नर्सों का आरोप है कि उनके सामने ही जमातियों ने कपड़े खोल दिए।

नर्सों की ओर देखकर भद्दे इशारे कर रहे जमाती: सीएमओ
गाजियाबाद सीएमओ ने गुरुवार शाम जिले के डीएम से क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहे तब्लीगी जमात के लोगों की शिकायत की है। सीएमओ ने कहा है कि एमजीएम हॉस्पिटल में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में तब्लीगी जमात के लोग बिना पेंट के घूम रहे हैं और नर्सों की ओर देखकर भद्दे इशारे कर रहे हैं। इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी एमजीएम हॉस्पिटल पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button