ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

पुंछ के बाद PAK ने सुंदरबनी सेक्टर में बरसाए गोले, 6 जवान घायल

जम्मू: पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले बरसाए। खबरों की मानें तो पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में गोले दागे। इस गोलीबारी में छह जवानों के घायल होने की सूचना है। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का भारतीय सैनिक मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गत वीरवार को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक के तीन सैनिकों की मौत जबकि दो घायल हुए थे।

सैन्य सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में आज सुबह पाक सैनिकों ने भारतीय सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी के साथ मोर्टार दागने शुरू कर दिए। ऐसे में भारतीय सेना के छह जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्तपताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को काफी नुक्सान होने का सामाचार है। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलाबारी चलती रही
गौरतलब है कि इससे पहले गत वीरवार को अचानक पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भारी गोलीबारी की थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की तो बौखलाए पाक ने भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिए।  इस गोलाबारी में सीमा पर तैनात भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती करवा गया। इसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की तीन चौकियों को नुकसान पहुंचा है, जिसमें तीन सैनिकों की मौत और दो जवान घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button