ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
छत्तीसगढ़

जब सब पता तो झीरम घाटी नरसंहार के दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं, दोषियों के नाम सार्वजनिक करे बीजेपी : ब्यास कश्यप

जांजगीर चांपा : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के झीरम पर दिए बयान के बाद सियासी गर्मी बढ़ गई है. जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल, फिर पीसीसी चीफ दीपक बैज और अब जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने जेपी नड्डा के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है.

बीजेपी सरकार में थी तो कार्रवाई क्यों नहीं

ब्यास कश्यप ने कहा है कि जिस वक्त झीरम घाटी नरसंहार हुआ था,उस वक्त प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी.इस वक्त भी प्रदेश में बीजेपी की सरकार है,यदि बीजेपी को पता है कि किन लोगों ने झीरम कांड करवाया था तो अब उन सभी के चेहरे बेनकाब करने चाहिए.कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जब झीरम घाटी कांड में यदि किसी की सांठगांठ थी तो उस वक्त बीजेपी की सरकार ने कार्रवाई क्यों नही की. अभी भी बीजेपी की केंद्र और राज्य में सरकार है.

अगर बीजेपी के नेता जानते हैं कि झीरम घाटी कांड में किसका हाथ है,तो उसका जल्द से जल्द खुलासा करें.यदि बीजेपी के नेता ऐसा नहीं करते हैं तो प्रदेश की जनता और शहीद के परिजनों से माफी मांगे – व्यास कश्यप, कांग्रेस विधायक

बिना जनादेश के ही मना रहे परब

वहीं ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार के 2 साल पूरा होने पर आयोजित जनादेश परब पर सवाल उठाए. व्यास कश्यप ने कहा कि जांजगीर चांपा जिला की जनता ने बीजेपी को जनादेश नहीं दिया, फिर भी जांजगीर चांपा जिला में जनादेश परब कार्यक्रम में करोड़ों रुपए खर्च किए गए.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरे मंत्री मौजूद थे.ऐसे में जांजगीर चांपा जिला को फूटी कौड़ी की सौगात नहीं मिली.आखिर जांजगीर चांपा की जनता के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है.

झीरम घाटी पर जेपी नड्डा का बयान

आपको बता दें कि जांजगीर चांपा के जनादेश परब कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने झीरम घाटी में कांग्रेसी नेताओं और जवानों के नरसंहार के मामले में कांग्रेस को ही कटघरे मे खड़ा किया था.झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले को लेकर जेपी नड्डा ने कहा था कि हमले को अंजाम देने में अंदर के ही लोग शामिल थे, जिसकी वजह से कांग्रेस के नेताओं की हत्या हुई. जेपी नड्डा ने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार यहां काम कर रही है. इसका नतीजा है कि बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या फिर मारे जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button