ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN...
देश

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, आज से इतने दिनों तक छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में गर्मी का मौसम है और गर्मी से परेशान लोग बारिश होने की कामना कर रहे हैं। दिल्ली वालों के लिएआज राहत की खबर आई है। दिल्ली-एनसीआर में आज यानी सोमवार शाम से लेकर 11 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की उम्मीद है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो 8 जुलाई से 9 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री रह सकता है।

इस दौरान दिल्ली-NCR क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 10 से लेकर 11 जुलाई तक बादल रहेंगे और हल्की बारिश होगी। 12 से 13 जुलाई के तक घने बादल छाए रहेंगे, बिजली कड़कने के साथ बारिश की उम्मीद है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक दिल्ली-NCR में पारा गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हालांकि उमस से लोगों को दिक्कत हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ही दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की घोषणा की थी। इस बार मानसून यहां 6 दिन की देरी से पहुंचा है। अगले 10-15 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई के बाद जोरदार बारिश भी हो सकती है। सोमवार से लेकर बुधवार तक अच्छी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button