ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

दूसरी महिला से निकाह के बाद पहली को दिया तीन तलाक

सम्भल। उप्र के सम्भल स्थित सरायतरीन के मुहल्ला बगीचा में एक शौहर ने दूसरी महिला से निकाह कर अपनी पहली बीवी को तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर पीटा और घर से निकाल दिया।

पंचायत में 50 हजार रुपये जुर्माना व शादी में मिला सामान वापस करने का फरमान सुनाया गया। हयातनगर थाना क्षेत्र के पीला खदाना निवासी एक युवती का निकाह चार साल पहले बगीचा निवासी युवक से हुआ था।

15 दिन पहले झगड़े के बाद बीवी अपने मायके चली आई। शनिवार को वह मायके से लौटी तो घर में सौतन को पाया।

शौहर ने उसे बताया कि उसने दूसरा निकाह कर लिया है। इसका उसने विरोध किया तो तीन तलाक देकर पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में मायके में पंचायत बुलाई गई, जिसमें आरोपित शौहर और उसके पिता को बुलाया गया।

पंचायत मेंआरोपित शौहर को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना तो 50 हजार रुपये का जुर्माना और शादी में मिला सामान वापस करने का फरमान सुनाया गया।

तय हुआ कि पहली बीवी के दोनों बच्चे मां के पास रहेंगे। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि थाने में कोई सूचना नहीं है, न ही मामला संज्ञान में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button