ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए BSF का बड़ा अभियान

नई दिल्ली: बी.एस.एफ. ने पंजाब और जम्मू में पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ रोधी कवायदों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत इन अग्रिम इलाकों में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों, हजारों सैनिकों और मशीनरी को लामबंद किया गया है। एक जुलाई को शुरू इस अभियान को ‘सुदर्शन’ कोड का नाम दिया है और यह 1,000 किलोमीटर से लंबी भारत- पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा को कवर करेगा।

जम्मू में पाकिस्तान के साथ संवेदनशील अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आई.बी.) की लंबाई 485 किलोमीटर और पंजाब में इसकीलंबाई 553 किलोमीटर है। इसके बाद यह पश्चिमी हिस्से में राजस्थान और गुजरात की ओर है। सुरक्षा प्रतिष्ठान के आला सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत भारी मशीनरी, संवाद पकड़ने वाले उपकरण और मोबाइल बुलेटप्रूफ बंकर को शामिल किया गया है और हजारों बी.एस.एफ. कर्मी भी इससे जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. की करीब 40 बटालियनों के फ्रंटियर और बटालियन कमांडरों (महानिरीक्षक से कमांडैंट रैंक), उनके सैकेंड इन कमांड और कंपनी (टुकड़ी) कमांडर दोनों राज्यों में अभियान के लिए करीब एक पखवाड़े तक कैंप कर रहे हैं और 15 जुलाई तक अपने बेस में लौट जाएंगे। आतंकवादियों की घुसपैठ, नशीले पदार्थों की खेप भेजने के खिलाफ और पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा को सील करने के मद्देनजर इन सीमाओं पर कार्रवाई के लिए भारतीय रक्षा पोजीशन एवं ठिकाने को मजबूत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button